Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 12:09 PM
बिजनैसमैन को सैक्टर-8 स्थित कोठी बेचने के नाम पर दो महिलाओं, एक रिटायर्ड आई.ए.एस. समेत चार लोगों ने पांच करोड़ 95 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। सैक्टर-35 निवासी रजनीश अरोड़ा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
चंडीगढ़ (सुशील): बिजनैसमैन को सैक्टर-8 स्थित कोठी बेचने के नाम पर दो महिलाओं, एक रिटायर्ड आई.ए.एस. समेत चार लोगों ने पांच करोड़ 95 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। सैक्टर-35 निवासी रजनीश अरोड़ा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
सैक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर सैक्टर-8 निवासी रिटायर्ड आई.ए.एस. सतीश कुमार कक्कड़, उनकी पत्नी मनमोहिनी कक्कड़, उनकी बेटी शिवानी कक्कड़ और शिवानी के पति अजय कपूर पर साजिश रचने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
यह है मामला
सैक्टर-35 स्थित वुडस्टॉक इंडिया लिमिटेड कंपनी के डायरैक्टर रजनीश अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी चंडीगढ़ में एक घर खरीदना चाहती थी। मकान खरीदने के लिए उन्होंने मनमोहिनी कक्कड़ से संपर्क किया। उन्होंने रजनीश अरोड़ा को सैक्टर-8 स्थित कोठी नंबर 121 दिखाई। कोठी का 30 प्रतिशत हिस्सा मनमोहिनी और 70 प्रतिशत हिस्सा उनकी बेटी शिवानी के नाम था।
उन्होंने कहा कि बैंक लोन उतारने के लिए वह कोठी बेच रहे हैं। रजनीश अरोड़ा को कोठी पसंद आ गई और 6 जनवरी 2017 में 18 करोड़ रुपए में कोठी का सौदा तय हो गया। उनकी कंपनी ने एक करोड़ 80 लाख रुपए उन्हें दे दिए और कहा था कि 21 जनवरी से पहले चार करोड़ रुपए देकर 25 प्रतिशत डी.डी. कंपनी के नाम करवा देंगे और मकान का हिस्सा उन्हें सौंप देंगे।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कोठी बेचने वाले अपने शर्त पर खरे नहीं उतरे और न ही कब्जा उन्हें दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर 3 थाना पुलिस ने सैक्टर-8 निवासी रिटायर्ड आई.ए.एस. सतीश कुमार कक्कड़, उनकी पत्नी मनमोहिनी कक्कड़, बेटी शिवानी कक्कड़ और शिवानी के पति अजय कपूर पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कर लिया।