आंधी में पेड़ तले दबने वाली रजनी ने 68 दिन बाद तोड़ा दम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 11:29 AM

death

गत 6 अप्रैल को पिंजौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सुबह करीब 8 बजे तेज आंधी के आने से पेड़ की टहनी पेड़ के नीचे खड़े एक युवक ओर दो युवतियों पर गिरी थी।

पिंजौर(तरसेम/रावत) : गत 6 अप्रैल को पिंजौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सुबह करीब 8 बजे तेज आंधी के आने से पेड़ की टहनी पेड़ के नीचे खड़े एक युवक ओर दो युवतियों पर गिरी थी। इसमें एक युवती सुनीता निवासी कीरतपुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि युवक को चोट आई थीं और दूसरी युवती रजनी शर्मा को रीढ़ की हड्डी पर गहरी चोट लगी थी। इसके अलावा उसकी दोनों टाँगें भी टूट गई थीं। 

 

दो साल का है बेटा :  
रजनी के पिता प्यारे लाल ने बताया कि रजनी की 2012 में शादी हुई थी उसका एक दो साल का लड़का है। उन्होंने कहा कि वन विभाग क्षेत्र में जितने भी रोड़ किनारे सूखे और गिरने वाले पेड़ हैं, उन्हें काट दिया जाए ताकि दोबारा उनकी बेटी जैसा कोई बड़ा जानलेवा हादसा किसी ओर के साथ न हो घटे। 

 

पी.जी.आई. के आई.सी.यू. में थी वैंटीलेटर पर :
हादसे के बाद उसे उसी दिन पी.जी.आई. आई.सी.यू. वैटींलेटर पर रखा गया था और 68 दिन तक मौत से जंग लड़ते-लड़ते रजनी शर्मा 27 वर्ष ने दम तोड़ दिया। रजनी शर्मा के पिता प्यारे लाल ने बताया कि हादसे में रजनी की रीढ़ की हड्डी पर काफी गहरी चोट आई थीं। इसके बाद से ही वह उठ ही नहीं पाई और सुध भी खो बैठी थी। उसे बचाने के लिए उन्होंने बहुत कोशिश की। वे कई दिन से ही पी.जी.आई. में उसके अच्छा होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!