Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jun, 2017 12:13 PM
सिविल अस्पताल मोहाली में स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में इलाज के लिए गर्भवती महिलाएं आती हैं वहीं आवारा कुत्ते आराम फरमाते हैं।
मोहाली (कुलदीप): सिविल अस्पताल मोहाली में स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में इलाज के लिए गर्भवती महिलाएं आती हैं वहीं आवारा कुत्ते आराम फरमाते हैं। हैरत की बात यह है कि कुत्तों की इस परेशानी से निपटने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। डाक्टरों का कहना है कि कुत्तों की वजह कभी भी बच्चों मेें इंफैक्शन फैल सकता है। अस्पताल में आने वाली महिलाओं के मुताबिक जब भी कुत्तों को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं तो यह काटने को दौड़ते हैं। इस बारे में संपर्क करने पर अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल परिसर में कुत्तों का दाखिला होना गंभीर समस्या है। कुत्ते दीवार फांद कर अंदर दाखिल हो जाते हैं। नगर निगम को लिखकर भेजेंगे कि कुत्तों को पकड़ा जाए।