PGI कर्मचारी को मारा चाकू, रंजिश के चलते युवक ने किया हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jun, 2017 11:08 PM

due to the rage  the young man hit the knife

पी.जी.आई. कर्मचारी पर मंगलवार दोपहर युवक रंजिश के चलते चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल कर्मचारी को पी.जी.आई. के ट्रामा वार्ड में दाखिल करवाया।

चंडीगढ़, (सुशील): पी.जी.आई. कर्मचारी पर मंगलवार दोपहर युवक रंजिश के चलते चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल कर्मचारी को पी.जी.आई. के ट्रामा वार्ड में दाखिल करवाया।

 घायल की पहचान नयागांव निवासी अमित के रूप में हुई। घायल अमित ने बताया कि उस पर हमला रजत ने किया है। सैक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पी.जी.आई. में नौकरी करता है। मंगलवार दोपहर वह काम समाप्त करके घर जा रहा था कि जब वह पी.जी.आई. गेट के पास पहुंचा तो नयागांव निवासी रजत ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अमित के चाकू हाथ समेत कई जगह पर लगा।

घायल अमित ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसकी रजत से बहस हुई थी। बहस का बदला लेने के लिए उसने चाकू से वार किया है। पुलिस रजत की तलाश कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!