8 वर्षों से खाली पड़ा PGI में चीफ नर्सिंग ऑफिसर का पद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 10:06 AM

empty post of chief nursing officer in pgi

पी.जी.आई. में 8 वर्षों से सी.एन.ओ. (चीफ नर्सिंग ऑफिसर) की पोस्ट खाली होने की वजह से नर्सिंग स्टाफ को दूसरे विभाग के अध्यक्ष देख रहे हैं।

चंडीगढ़(रवि) : पी.जी.आई. में 8 वर्षों से सी.एन.ओ. (चीफ नर्सिंग ऑफिसर) की पोस्ट खाली होने की वजह से नर्सिंग स्टाफ को दूसरे विभाग के अध्यक्ष देख रहे हैं। पी.जी.आई. में सी.एन.ओ. के पद के लिए जो योग्यता तय की गई है, वह इतनी ज्यादा मुश्किल हैं कि ज्यादातर कर्मचारी या तो योग्यता पूरी नहीं कर पाते या योग्यता पूरी होने के साथ ही रिटायर्ड हो जाते हैं, जिसकी वजह से यह पद खाली पड़ा है। 

 

पी.जी.आई. नर्सिंग यूनियन अरसे से इस पद को भरने की बात प्रशासनिक अधिकारियों से करता आ रहा है, इसके बावजूद इस पद पर किसी कि नियुक्ति नहीं की जा रही है। सूत्रों की माने तो प्रशासन ने 2 बार इस पद के लिए विज्ञापन भी निकाला है परंतु इस पद के लिए योग्यता इतनी ज्यादा है कि उपयुक्त व्यक्ति इस पद के लिए नहीं मिल पा रहा है। 

 

सी.एन.ओ. के पद के लिए एम.सी. नर्सिंग के साथ 20 वर्ष का अनुभव व असिस्टैंट नर्सिंग सुपरिंटैंडैंट के साथ डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटैंडैंट का 15 वर्ष का अनुभव या नर्सिंग सुपरिंटैंडैंट में 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। इसके साथ ही इस पद के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष तय की गई है। 

 

दूसरा विभाग करता है मनमानी :
सूत्रों की माने तो चीफ नर्सिंग ऑफिसर न होने की वजह से नर्सिंग स्टाफ को दूसरे विभाग के अधिकारी के देखरेख में रखा जाता है। ऐसे में वह अपनी मनमानी करता है। रोजाना कर्मचारियों की ड्यूटी चैंज होती है लेकिन इसमें भी अधिकारी अपनी  चहेतों की ड्यूटी चैंज नहीं करते हैं। विभाग में ऐसे कई कर्मचारी है जो पिछले 15-20 वर्षो से एक ही जगह काम कर रहे हैं।  

 

107 पदों पर सिर्फ 15  :
सूत्रों की माने तो पी.जी.आई. नर्सिंग स्टाफ में कुल 107 प्रशासनिक पद हैं, जिसमें से सिर्फ 15 पदों पर ही आधिकारिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है बाकी सभी पदों पर ऑफिशिएटिंग अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। 

 

पी.जी.आई. नर्सिंग स्टाफ में ए.एन.एस. (अस्सिटैंट नर्सिंग सुपरिंटैंडैंट) के कुल 88 पद हैं लेकिन अस्पताल में एक भी स्टाफ ए.एन.एस. के पद पर नियुक्त  नहीं हैं वहीं जहां तक डी.एन.एस. के पदों को सवाल है तो अस्पताल में इस पद के  लिए 22 पद रखे गए जिस पर सिर्फ 13 पदों पर ही स्थायी स्टाफ नियुक्त हैं। 

 

पद के लिए 20 वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य :
स्टाफ की माने तो 22 वर्ष की उम्र तक व्यक्ति की नर्सिंग पूरी होती है जिसके बाद दो वर्ष की एम.सी. होती है, जब तक व्यक्ति की उम्र 24 वर्ष हो जाती है। इसके  साथ ही इस पद के लिए 20 वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य है। ऐसे में 24 वर्ष का व्यक्ति जब तक 20 वर्ष का अनुभव लेगा, तब तक उसकी उम्र इस पद के लिए खत्म हो जाती है। 

 

पी.जी.आई. नर्सिंग की माने तो पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे इस पद पर भर्ती नहीं होती है। ऐसे में इतनी सारी योग्यता होने तक कर्मचारी इस पद के लिए योग्य नहीं हो सकता है। इस पद की योग्यता को लेकर यूनियन पिछले कई वर्षों से पी.जी.आई मांग कर रही है कि या तो इस पद के लिए अनुभव को कम किया जाए या आवेदक की उम्र सीमा बढ़ाई जाए ताकि इस पद को आसानी से भरा जा सके।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!