Edited By ,Updated: 25 Apr, 2017 12:38 PM
पंचकूला-यमुनानगर हाइवे को फोरलेन करने का काम एन.एच.ए.आई. की ओर से चल रहा है जिसके चलते सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।
पंचकूला(मुकेश) : पंचकूला-यमुनानगर हाइवे को फोरलेन करने का काम एन.एच.ए.आई. की ओर से चल रहा है जिसके चलते सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। नाडा साहिब तक काम पहुंच चुका है और इससे आगे घग्गर पर भी नया पुल बनाया जा रहा है। माजरी चौक पर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हो रखा था। सोमवार को जे.सी.बी. मशीन की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए काम शुरू किया जाएगा। खोखों के हटाने के साथ साथ अवैध रेहड़ी-फडिय़ों को भी वहां से हटाया गया।