पंजाबी लेखिका दलीप कौर टिवाणा लौटाएंगी पद्मश्री अवॉर्ड

Edited By ,Updated: 13 Oct, 2015 07:44 PM

english writer dalip kaur tiwana lautaengi the padma shri

जानीमानी पंजाबी लेखिका दलीप कौर टिवाणा ने आज एेलान किया कि वह देश में ‘‘बढ़ते सांप्रदायिक तनाव’’ के खिलाफ अपना...

चंडीगढ़: जानीमानी पंजाबी लेखिका दलीप कौर टिवाणा ने आज एेलान किया कि वह देश में ‘‘बढ़ते सांप्रदायिक तनाव’’ के खिलाफ अपना पद्म श्री सम्मान लौटाएंगी। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा, ‘‘गौतम बुद्ध और गुरू नानक की भूमि पर 1984 में सिखों पर किए गए अत्याचार और सांप्रदायिकता की वजह से बार-बार मुसलमानों पर ज्यादती हमारे देश और समाज के लिए बहुत अपमान की बात है।’’ 

उन्होंने लिखा, ‘‘सत्य और न्याय के लिए खड़े होने वालों को मारना हमें दुनिया और उपर वाले की आंखों में शर्मसार करता है। इसलिए विरोध स्वरूप मैं पद्म श्री सम्मान लौटाती हूं।’’ टिवाणा ने फोन पर पीटीआई से कहा, ‘‘मैं देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव की और अल्पसंख्यकों के साथ जो हो रहा है, उसकी निंदा करती हूं।’’  उन्हें 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। टिवाणा को उनके उपन्यास ‘एहो हमारा जीवन’ के लिए 1971 में साहित्य अकादमी सम्मान से भी विभूषित किया गया था। वह पिछले तीन दिन में पंजाब से सम्मान लौटाने वालीं आठवीं लेखिका हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!