Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 12:51 AM
सैक्टर-25 स्थित महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर तीन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला की मां बीचबचाव करने आई तो उसे भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। महिला अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में घुस गई और मामले की सूचना पुलिस को दी।
चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-25 स्थित महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर तीन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला की मां बीचबचाव करने आई तो उसे भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। महिला अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में घुस गई और मामले की सूचना पुलिस को दी।
सैक्टर-25 निवासी आरती ने बताया कि उस पर हमला अर्जुन, विक्रम और विजय ने किया है। हमलावर आरोपियों ने उसकी बड़ी बहन से पैसे लेने थे। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने अर्जुन, विक्रम और विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 अगस्त को घर पर खाना बना रही थी।
खाना बनाते समय अचानक उसके घर पर अर्जुन, विक्रम और विजय अंदर आ गए और उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसकी मां बीच बचाव करने लगी तो आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को भी पीट दिया।