Edited By ,Updated: 02 Jul, 2016 07:16 AM
पी.जी.आई. के बाहर मरीजों को ले जाने के नाम पर मनमानी वसूली करने वाले प्राइवेट एम्बुलैंस गिरोह के एक सदस्य राजू को यू.टी. पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़, (बृजेन्द्र): पी.जी.आई. के बाहर मरीजों को ले जाने के नाम पर मनमानी वसूली करने वाले प्राइवेट एम्बुलैंस गिरोह के एक सदस्य राजू को यू.टी. पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड मांगा जिसके पीछे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व आरोपी से रिकवरी को आधार बनाया गया। कोर्ट ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद राजू को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।
वहीं मामले की जांचकर्ता पी.जी.आई. चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी से मोबाइल व एक एम्बुलैंस बरामद की गई है और आगे की पूछताछ जारी है। मामले से जुड़े एक गिरोह के सरगना सतिंद्र सिंह उर्फ सत्ती समेत 9 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।