जाली रसीदें काट नगर काऊंसिल को लाखों का चूना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 12:50 PM

fake receipts

नगर काऊंसिल की जाली सरकारी रसीद काटकर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। जिसके बाद नगर काऊंसिल में हड़कंप मच गया और ई.ओ. ने शिकायत पुलिस को दी है।

नयागांव(मुनीष) : नगर काऊंसिल की जाली सरकारी रसीद काटकर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। जिसके बाद नगर काऊंसिल में हड़कंप मच गया और ई.ओ. ने शिकायत पुलिस को दी है। जाली रसीद काटने का मामला तब सामने आया जब नगर काऊंसिल के जूनियर सहायक हरदीप कुमार के पास राजू थापा पानी का कनैक्शन लेने आया। 

 

हरदीप ने राजू को कहा कि रोड कट की पहले मंजूरी लो, इस पर राजू ने हरदीप को रोड कट की रसीद दिखाई। हरदीप ने पाया कि रसीद जाली है। हरदीप ने जानकारी एस.डी.ओ. को दी। एस.डी.ओ. ने ई.ओ. चेतन शर्मा को सूचित किया जिसके बाद ई.ओ. और अन्य अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि रसीद जाली है। 

 

जाली जी-8 बुक छिपा रखी है : 
नगर काऊंसिल के अधिकारियों ने पाया कि जो रसीद काटी  है वह सरकारी रसीद जी-8 की तरह है। रसीद से 73 नंबर की पर्ची काटी गई है। जाली रसीद का भंडाफोड़ होने के बाद नगर काऊंसिल को शक है कहीं नक्शा फीस, प्रॉपटी टैक्स सहित कहीं अन्य कार्यों के लिए भी ऐसी रसीद तो नहीं काटी गई है। ई.ओ. ने मामले के बाद तुरंत अधिकारियों के साथ बैठक की और जांच करने को कहा है और पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। 

 

किसने छापी, किसने छपाई होगी पड़ताल :
नगर काऊंसिल अब इसकी पड़ताल करने में जुट गई है कि यह जाली रसीदें किसने छापी और कहां से छपाई करवाई गई है। वहीं ऐसी कितनी रसीदें काटकर नगर काऊंसिल और लोगों को चूना लगाया गया है। वहीं पुलिस रसीद देने वाले राजू थापा के जरिए आरोपी तक पहुंचेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!