महिला चोर गिरोह सक्रिय, ASI की बुजुर्ग मां का लूटा सोने का कड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 09:06 AM

female thief gang

पंजाब पुलिस में तैनात ए.एस.आई. की मां को निशाना बनाते हुए महिलाओं के गिरोह ने उसकी मां के हाथ में पहना सोने का कड़ा काट कर चुरा गला।

चंडीगढ़(संदीप) : पंजाब पुलिस में तैनात ए.एस.आई. की मां को निशाना बनाते हुए महिलाओं के गिरोह ने उसकी मां के हाथ में पहना सोने का कड़ा काट कर चुरा गला। 

 

हालांकि चोरी का पता चलते ही शोर मचने पर लोगों ने 2 आरोपी महिलाओं को काबू कर लिया जबकि तीसरी आरोपी महिला कड़ा लेकर फरार हो गई। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान तरनतारन की रहने वाली लाबों और कृष्णा के तौर पर हुई है, जबकि उनकी तीसरी साथी फरार हो गई। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

 

जानकारी के अनुसार सैक्टर-22 में रहने वाली शीतल ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपनी सास संतोष का चैकअप करवाने के लिए वीरवार को उसे पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में लेकर आई थी। ओ.पी.डी. में चैकअप करवाने के बाद दोपहर को वह बस में सवार होकर सैक्टर-22 जा रहे थे। पी.जी.आई. बस स्टॉप पर जैसे ही वह बस में चढऩे लगे तो भीड़ में अचानक से ही 3 महिलाएं उनके पीछे आईं और धक्का मुक्की करने लगीं। 

 

इस दौरान एक महिला ने शीतल की सास संतोष के हाथ में सोने का कड़ा काट कर चुरा लिया। चोरी का पता चलते ही संतोष ने शीतल को बताया तो शीतल ने शोर मचाया और फिर वहां मौजूद लोगों ने वहां से फरार हो रही 2 महिलाओं को काबू कर लिया जबकि उनकी एक साथी फरार हो गई। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!