Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 08:26 AM
पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल नंबर-3 के कमरा नंबर-34 में दोपहर 2 बजे आग लगी।
चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल नंबर-3 के कमरा नंबर-34 में दोपहर 2 बजे आग लगी। आग देख हॉस्टल की लड़कियों ने तुरंत पी.यू. प्रबंधन को जानकारी दी और पी.यू. के सुरक्षा कर्मी आग बुझाने में जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंची, जिन्होंने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
हालांकि इससे पहले सभी लड़कियों को हॉस्टल से सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकाल लिया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगजनी में छात्राओं के लैपटॉप सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वी.सी. प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर भी पहुंचे। इसके साथ रजिस्ट्रार जी.एस. चड्डा, डी.एस.डब्ल्यू. एम्यूनल नाहर सहित कई सीनेटर भी घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे।