Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 08:11 AM
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली 2 फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है।
चंडीगढ़(लल्लन) : गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली 2 फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या यू.के.732 और दूसरी फ्लाइट 9डब्ल्यू 2665/2666 को भी 26 जनवरी को रद्द करने का आदेश जारी किया है।
वहीं खराब मौसम के कारण शनिवार को इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उडऩे वाली 7 फ्लाइट्स निर्धारित समय से 1 घंटे से अधिक देरी से आई और वापस गईं। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर दीपेंश कुमार जोशी ने बताया कि एयर इंडिया की लेह जाने वाली फ्लाइट्स निर्धारित समय से 1.13 घंटे लेट रवाना हुई।
चंडीगढ़ से मुम्बई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 1.50 घंटे लेट उड़ी। जैट एयरवेज की जयपुर जाने वाली फ्लाइट 1 घंटा लेट उड़ी। मुम्बई जाने वाली जैट एयरवेज की फ्लाइट जो दोपहर 12.25 बजे जाती है वह एक घंटा लेट उड़ी। दिल्ली जाने वाली स्पाइस जैट की फ्लाइट भी 1 घंटे लेट रही।