रिश्ते हुए शर्मसार! सौतेले बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 08:01 AM

girl raped by his step father

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में छात्रा के साथ हुई रेप की वारदात के आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस अभी तक खोज भी नहीं पाई कि चंडीगढ़ में सौतेले बाप ने रिश्ते को कलंकित करते हुए बेटी को हवस का शिकार बनाया।

चंडीगढ़(संदीप) : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में छात्रा के साथ हुई रेप की वारदात के आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस अभी तक खोज भी नहीं पाई कि चंडीगढ़ में सौतेले बाप ने रिश्ते को कलंकित करते हुए बेटी को हवस का शिकार बनाया। लड़की की उम्र लगभग 14 साल बताई जा रही है। चाइल्ड हैल्पलाइन को दी शिकायत में पीड़िता लड़की ने बताया कि उसके सौतेले बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद चाइल्ड हैल्पलाइन ने इसकी शिकायत सैक्टर-36 थाना पुलिस को दी और पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

वहीं एक बुजुर्ग ने पड़ोसी की बेटी से छेड़छाड की। 62 वर्षीय गोपाल ने लगभग 11 साल की नाबालिगा से शारीरिक छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां नहीं है। वह अपने पिता के साथ रहती है। शुक्रवार को एक महिला रिश्तेदार पीड़िता के घर आई तो लड़की ने अपने साथ हुई घटना उसको बताई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने रिश्तेदार महिला को बताया कि जब वह घर के बाहर खेल रही थी तो पड़ोस के रहने वाला गोपाल उसे घर के भीतर ले गया और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। बच्ची की यह बातें सुनकर उसके परिजन सैक्टर-26 थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित बच्ची की मैडीकल जांच करवा दी है और देर रात तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

छेड़छाड़ और रेप की वारदातें नहीं रुक रहीं :
इसे चंडीगढ़ पुलिस की नाकामी कहें या मुस्तैदी में ढिलाई, शहर में लड़कियों से छेड़छाड़ और रेप की वारदातें रुक नहीं रही हैं। हरियाणा के एक आई.ए.एस. अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ और स्वतंत्रता दिवस पर शहर के मुख्य समारोह से कुछ ही दूरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को लेकर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगने के बाद तीन दिन के भीतर ही 1 और नाबालिग लड़की रेप का शिकार हो गईं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!