Edited By ,Updated: 24 May, 2016 03:10 AM
पी.यू. में गैस्ट फैकल्टी (शिक्षकों) का प्रोफाइल अपडेट किया जाएगा व यह प्रोसैस पी.यू. में जल्दी शुरू होगा। इस बारे में पी.यू. में सोमवार को बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागों के चेयरपर्सन पहुंचे थे।
चंडीगढ़, (रश्मि): पी.यू. में गैस्ट फैकल्टी (शिक्षकों) का प्रोफाइल अपडेट किया जाएगा व यह प्रोसैस पी.यू. में जल्दी शुरू होगा। इस बारे में पी.यू. में सोमवार को बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागों के चेयरपर्सन पहुंचे थे। बैठक में डी.यु.आई. प्रो. ए.के. भंडारी, पी.यू. रजिस्ट्रार कर्नल जी.एस. चड्ढा व पी.यू. वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर इस दौरान खासतौर पर मौजूद थे। प्रोफाइल अपडेट करने का मकसद यह है कि इससे सभी शिक्षकों की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। इस दौरान गैस्ट फैकल्टी की नियुक्ति, एनुअल रिपोटर्स तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में पी.यू. रजिस्ट्रार (कर्नल) जी.एस. चड्ढा ने गैस्ट फैकल्टी की जॉब डिस्करप्शन और हो रहे ऑडिट की मैनपावर व उनकी जिम्मेदारियों से संबंधित डाटा सबमिट करवाने के बारे में भी कहा। बैठक में कार एंट्री पास पर भी चर्चा हुई। वी.सी. ग्रोवर ने कैंपस में शिक्षकों, पूर्व शिक्षकों और सीनियर एलुमनाई की कार एंट्री पास के बारे में पूछा।
सी.बी.सी.एस. सिस्टम: बैठक में सी.बी.सी.एस. सिस्टम लागू करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा स्कूल ऑफ एशियन एवं यूरोपियन लैंग्वेज ऑफ ओरिएंटल स्टडीज को क्रिएट करने संबंधी मुद्दे पर भी चर्चा हुई।