हार्ट पेशैंट्स अब जनरल अस्पताल में डलवा सकेंगे स्टैंट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 01:52 PM

heart patient

पंचकूला ही नहीं, ट्राईसिटी और पास के राज्यों में रहने वाले दिल के मरीजों को सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल में 1 अक्तूबर से कैथलैब की सुविधा मिलेगी।

पंचकूला(आशीष) : पंचकूला ही नहीं, ट्राईसिटी और पास के राज्यों में रहने वाले दिल के मरीजों को सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल में 1 अक्तूबर से कैथलैब की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट कंपनी ने अपने सभी काम पूरे कर लिए हैं। 25 सितम्बर से ट्रायल बेसिस पर कैथलैब में हार्ट पेशैंट्स को 49 हजार रुपए में स्टैंट डालना शुरू कर दिया जाएगा।

 

5 दिन तक ट्रायल बेसिस पर सैंटर डालने के बाद 1 अक्तूबर को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सैंंटर की इनोग्रेशन करने के पहुंचेंगे। इसके लिए हैल्थ डिपार्टमैंट प्लानिंग कर रहा है। दिल्ली से कैथ लैब में इस्तेमाल होने वाली मशीन के पार्ट्स मंगवा लिए हैं। पंचकूला के अलावा कैथ लैब पायलेट प्रोजैक्ट के तहत 3 अन्य जिलों में बनाया जा रहा है। पंचकूला के अलावा कैथलैब अंबाला, फरीदाबाद और गुडग़ांव में इंस्टॉल की जाएगी।

 

हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा के मरीजों को मिलेगा लाभ :
सैक्टर-6 का जनरल अस्पताल कहने को जिले का अस्पताल है, लेकिन यहां उत्तर प्रदेश, हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब तक के मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। वहीं, अब यहां ट्राईसिटी में सबसे सस्ता स्टैंट डाले जाने के लिए काम शुरू हो गया है। आने वाले करीब 3 महीने में कैथ लैब का सैटअप तैयार कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां आसपास के राज्यों से भी मरीज आने शुरू हो जाएंगे।

 

7 कैटेगरी के लोगों को फ्री में डाले जाएंगे स्टैंट :
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टैंट डालने के लिए होने वाले खर्चे के रेट्स तय कर लिए गए हैं। जिसकी लिस्ट डिपार्टमैंट को भेज दी है। आने वाले दिनों में इस रेट लिस्ट में बदलाव भी हो सकता है। 30 प्रतिशत डिस्काऊंट पर स्टैंट डालने का एम.ओ.यू. साइन किया है। 7 कैटेगरी ऐसी हैं जिसमें हार्ट पेशैंट्स को मुफ्त में स्टैंट डाले जाएंगे। इनमें बी.पी.एल. परिवार से लेकर सरकारी कर्मचारी से लेकर कई कैटेगरी शामिल हैं।

 

15 बैड के सी.सी.यू., वैंटीलेटर का भी बंदोबस्त :
जनरल अस्पताल में लगने वाले कैथलैब के सैटअप में 15 बैड सी.सी.यू. का अरेंजमैंट किया जाएगा। जिसके लिए सैंटर में वॉर्ड बनाकर तैयार कर लिए हैं। इसके अलावा हार्ट पेशैंट्स को एमरजैंसी के लिए वैंटीलेटर का भी इंतजाम किया जाएगा। जनरल अस्पताल की एमरजैंसी में ही कार्डियक ओ.पी.डी. लगाई जाएगी। इसके लिए यहां अलग से ओ.पी.डी. का भी सैटअप लगाया जाएगा। इसके लिए एमरजैंसी के बैक साइड पर भी रूम बनाए जा रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!