​​​​​​​चंडीगढ़ में होंगे हॉकी इंडिया लीग के दोनों सैमीफाइनल, यहीं खेला जाएगा फाइनल मैच

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 09:05 PM

hockey india league  both semifinal and final played in chandigarh

हॉकी इंडिया लीग के दोनों सैमीफाइनल मुकाबले शनिवार को सैक्टर-42 हॉकी स्टेडियम खेलें जाएंगे। पहला सैमीफाइनल मुकाबला शाम 4.30 बजे कलिंगा लांसर व उत्तर प्रदेश विजार्ड के बीच होगा।

चंडीगढ़ (लल्लन): हॉकी इंडिया लीग के दोनों सैमीफाइनल मुकाबले शनिवार को सैक्टर-42 हॉकी स्टेडियम खेलें जाएंगे। पहला सैमीफाइनल मुकाबला शाम 4.30 बजे कलिंगा लांसर व उत्तर प्रदेश विजार्ड के बीच होगा। दूसरा सैमीफाइनल मैच दबंग मुंबई व दिल्ली वेवराइडर्स के बीच शाम 7.20 बजे होगा। मुकाबले को लेकर चारों टीमों ने शुक्रवार को सैक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को सैक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में होगा। हॉकी इंडिया लीग में दबंग मुंबई की टीम ने 35 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।


दबंग मुंबई ने दिल्ली को दोनों लीग मुकाबलों में हराया... 
हॉकी इंडिया लीग केे दोनों मुकाबले में दबंग मुंबई ने दोनों लीग मुकाबले में दिल्ली वेवराइडर्स को हराया था। दबंग मुंबई ने दिल्ली वेवराइडर्स को पहले लीग में 3-2 तथा दूसरे मैच में 4-2 से हराया था। सीरीज में अब तक दबंग मुंबई ने 10 मुकाबले खेले हैं जिनमें 6 मैचों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में सबसे ऊपर है। वहीं दिल्ली वेवराइडर्स 10 मैचों में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं और अंक तालिका में 23 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

 
कलिंगा लांसर का पलड़ा भारी...

हॉकी कलिंगा लीग के पहले सैमीफाइनल मैच में कङ्क्षलगा लांसर का पलड़ा भारी लग रहा है। क्योंकि कङ्क्षलगा लांसर ने सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 लीग मैचों में से 5 में जीत दर्ज कर 28 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विजार्ड ने 3 मैचों में जीत व 3 हार का सामना करना पड़ा हैं और 25 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 


चारों टीमों ने किया अभ्यास...
शुक्रवार को चारों टीमों ने सैक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। दबंग मुंबई सुबह 10 बजे के करीब स्टेडियम पहुंच कर तकरीबन डेढ़ घंटे व वहीं दोपहर 12 बजे दिल्ली वेवराइडर्स ने 1 बजे तक व उत्तर प्रदेश विजार्ड की टीम ने 4.30 बजे से 5.30 बजे तक अभ्यास किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!