IAS तपस्या राघव भी हुई रिलीव, अधिकारियों की विदाई के बाद प्रशासन खाली हुई कई पोस्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jun, 2017 12:13 PM

ias tapasya raghav revealed

चंडीगढ़ प्रशासन से आई.ए.एस. ऑफिसर्स की विदाई का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रशासन ने 2013 बैच की आई.ए.एस. ऑफिसर तपस्या राघव को भी रिलीव करने के ऑर्डर जारी कर दिया।

चंडीगढ़ (विजय): चंडीगढ़ प्रशासन से आई.ए.एस. ऑफिसर्स की विदाई का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रशासन ने 2013 बैच की आई.ए.एस. ऑफिसर तपस्या राघव को भी रिलीव करने के ऑर्डर जारी कर दिया। तपस्या राघव को 15 जून को रिलीव कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि अब जितने भी आई.ए.एस. ऑफिसर्स प्रशासन के पास बचे हैं उनके पास इतने अधिक एडीशनल चार्ज हो गए हैं कि प्रशासन को पी.सी.एस. और एच.सी.एस. से काम चलाना पड़ रहा है। जिसका उदाहरण तब सामने आया जब तपस्या राघव के चार्ज एक एच.सी.एस. और पी.सी.एस. ऑफिसर को देने पड़े। 

 

एच.सी.एस. शिल्पी पात्तर को अब सब-डिवीजनल मैजिस्ट्रेट (ईस्ट), लैंड एक्विजिशन ऑफिसर और नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर का चार्ज दिया गया है। वहीं, पी.सी.एस. डायरैक्टर पब्लिक रिलेशन ऑफिसर नवजोत कौर के पास डायरैक्टर इंडस्ट्रीज और डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सैंटर की जनरल मैनेजर का अतिरिक्त चार्ज आया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (एम.एच.ए.) ने तपस्या राघव की ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश कर दी थी।

 

सी.एच.बी. के सैक्रेटरी की पोस्ट हुई खाली
अधिकारियों की विदाई के बाद प्रशासन में कई ऐसी पोस्ट हैं जो खाली हो गई हैं। तपस्या राघव को रिलीव करने के बाद उनके कुछ चार्ज शिल्पी पात्तर को दिए गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने शिल्पी पात्तर को सी.एच.बी. की सैक्रेटरी की पोस्ट से रिलीव कर दिया है। हालांकि प्रशासन द्वारा यह जानकारी नहीं दी गई है कि अब इस पोस्ट में कौन से ऑफिसर को बैठाया जाएगा। सैक्रेटरी की पोस्ट में रहते हुए शिल्पी पात्तर की बोर्ड के कुछ ऑफिसर्स के साथ अनबन भी हो चुकी है। जिसकी शिकायत शिल्पी ने एडवाइजर तक की थी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!