भारत धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिये रेलवे लाया खास टूर पैकेज, बुकिंग शुरू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 08:29 AM

india launches special tour package for booking of religious places in india

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की तरफ से यात्रियों को दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए स्पैशल टूर आयोजित किया जा रहा है।

चंडीगढ़ (लल्लन ): इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की तरफ से यात्रियों को दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए स्पैशल टूर आयोजित किया जा रहा है। आई.आर.सी.टी.सी. चंडीगढ़ के इंचार्ज यश पाल ने बताया कि 1 दिसम्बर से 12 यह टूर चलेगा व ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सुबह रवाना होगी जो अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर के रास्ते होते हुए जयपुर जाएगी। आई.आर.सी.टी.सी. के इंचार्ज ने बताया कि बुकिंग ऑनलाइन व आई.आर.सी.टी.सी. के ऑफिस से करवाई जा सकती है जो शुरू हो चुकी है। 11 रातें व 12 दिन के इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए यात्रियों से 11,340 (इनक्लूसिव टैक्स) रुपए लिए जाएंगे। इसमें यात्रियों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और टूरिस्ट प्वाइंट तक ले जाने और लाने की सेवा शामिल होगी। स्पैशल ट्रेन 1 दिसंबर सुबह 6 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 

 

टूर के तीसरे दिन 4 दिसम्बर को यात्रियों को रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मङ्क्षदर के दर्शन करवाए जाएंगे और रात को यहीं ठहराया जाएगा। फिर 5 दिसम्बर को यात्रियों को मदुराई स्थित मिनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। 6 तारीख को यात्रियों को त्रिवेद्रम मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। 7 तारीख को कन्याकुमारी के मंदिर व अन्य स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। 8 दिसम्बर को यह ट्रेन त्रिचिरापल्ली के मंदिरों तथा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रियों को घुमाएंगे। 9 दिसम्बर को तिरुपति के पदमावती मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे फिर ट्रेन 11 दिसम्बर को जयपुर से चंडीगढ़ रवाना होगी। 

 

यात्रा के दौरान मिलेंगी ये सुविधाएं
-यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। 
-टूर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से सिक्योरिटी फोर्स होगी। 
-यात्रियों को धर्मशामा व अन्य जगह ठहराया जायेगा।
-यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते एक डाक्टर उपलब्ध रहेगा।
-यात्रियों को स्लीपर क्लास में ट्रैवल करवाया जाएगा। इसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टॉयलैट व अन्य सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!