पंचकूला में चंडीगढ़ जैसा होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 11:54 AM

infrastructure

शहर में कई जगह पर खाली जमीन पड़ी है। अब इसका सही इस्तेमाल किए जाने की प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है।

पंचकूला(आशीष) : शहर में कई जगह पर खाली जमीन पड़ी है। अब इसका सही इस्तेमाल किए जाने की प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, शहर का विकास हो और सरकार को भी रैवेन्यू मिलेगा। पहली बार राज्य में पंचकूला शहर का इंटीग्रेटिड इकोनॉमिक डिवैल्पमैंट प्लान बनाया जा रहा है। इसके पीछे मकसद शहर की डिवैल्पमैंट चंडीगढ़ शहर जैसी करनी है। 

 

डिवैल्पमैंट प्लान के लिए टाऊन एंड प्लानिंग डिपार्टमैंट ने जिलास्तर के विभिन्न विभाग के अधिकारियों की सहमति से शहर का एक खाका तैयार किया गया है। पूरे शहर में कहां-कहां विकास कार्य हो सकेगा, इसके लिए डिपार्टमेंट की ओर से कंसल्टैंसी कंपनी को इस महीने के अंत तक वर्क अलॉट किया जाएगा। यह पूरे शहर का सर्वे करेगी और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डिवैल्पमैंट होगी। कंपनियों के साथ प्री बिड मीटिंग हुई। इकोनॉमिक डिवैल्प प्लान के तहत प्री-बिड मीटिंग इस माह के शुरूआत के सप्ताह मे हो चुकी है।  अध्यक्षता चीफ कॉर्डीनेटर प्लानर और टाऊन प्लानिंग के अधिकारियों के साथ 6 कंपनी ने भी हिस्सा लिया।  

 

कंपनी के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए ताकि उसके तहत डिपार्टमैंट प्लान कर इस महीने के अंत तक बिड करके वर्क अलॉट कर सके। इस मीटिंग में एस.टी.पी. पंचकूला डी.टी.पी. पंचकूला  सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कंपनियों की बात करें तो मीटिंग में फीडबैक वेंचर्स, फीडबैक इंफ्रॉस्ट्रक्चर्स, डी.डी.एफ. कंसल्टैंट्स, अर्नेस्ट एंड यंग सहित 6 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों द्वारा सर्वे प्रोजैक्ट के लिए बिड की जाएगी। 

 

वहीं 1971-72में पंचकूला बना था। उस सयम आबादी करी सवा लाख थी। 2011 के सैसस रिपोर्ट के मुताबिक शहर की जनसंख्या 2.11 लाख है जो कि अब बढ़कर करीब 4 लाख हो चुकी है। यह आबादी 33 सैक्टर्स की है। इनमें 26 रैजीडैंशियल सैक्टर्स, 2 कमर्शियल सैक्टर्स, 2 इंडस्ट्रियल सैक्टर्स, कुछ इंस्टीट्यूशनल सैक्टर्स और आई.टी. पार्क भी शामिल हैं। इसके हिसाब से पंचकूला का आॢथक विकास इंफ्रास्ट्रक्चर को डिवैल्प किया जाना है। 

 

वहीं डी.टी.पी. अधिकारी ने बताया कि बड़ी फर्म, कंपनी, इंस्टीच्यूट्स, सहित अन्य कंपनियों को ब्रांचेज खोलने के लिए इनवाइट किया जाएगा। शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी डिवैल्प किया जाएगा। शहर का डिवैल्पमैंट प्लान बनाने और उसके तहत काम में करीब 6 महीने लगेंगे। वहीं एम.डी.सी. सैक्टर-5, सैक्टर-5, पिंजौर-कालका अर्बन काम्पलैक्स, सैक्टर-31, 32 सहित ग्रामीण एरिया में खाली जमीन को डिवैल्प किया जाएगा। 

 

पंचकूला शहर में करीब 5 हजार एकड जमीन है, इसमें से 20 प्रतिशत खाली है। श्रीमाता मनसा देवी अर्बन काम्पलैक्स में करीब 1550 एकड़, पंचकूला एक्सटैंशन में 3003 एकड, पिंजौर-कालका अर्बन काम्पलैक्स में 11800 एकड़ और पंचकूला एक्सटैंशन-2 में 7201 एकड़ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!