स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ देश का निर्माण कर सकता है : नड्डा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 08:25 AM

international yoga day

शरीर को निरोग करना है तो योग करो। योग से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है, जिससे हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

चंडीगढ़(राय) : शरीर को निरोग करना है तो योग करो। योग से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है, जिससे हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कही। नड्डा बुधवार को सैक्टर-17 प्लाजा में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ देश का निर्माण कर सकता है। इस मौके पर प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के अलावा प्रशासन के आलाधिकारियों ने शहरवासियों के साथ योग में हिस्सा लिया। 

 

प्रशासन के अधिकारियों में सलाहकार परिमल राय, डी.सी. अजीत बालाजी जोशी, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और अन्य ने भी योग के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हालांकि प्रशासन के मुख्य इवैंट में तीन हजार लोगों के भाग लेने के लिए इंतजाम किए थे लेकिन कम ही शहरवासी योग के इस महाउत्सव के लिए जुट सके।  

 

5 बजे से एंट्री, 7 बजे शुरू हुए आसन : 
प्लाजा में योग करने आए प्रतिभागियों की 5 बजे से एंट्री शुरू हो गई थी, जिन्हें पानी की बोतल, रिफ्रैशमैंट और टी-शर्ट बांटी गई, कुछ प्रतिभागी पहले ही टी-शर्ट पहनकर आयोजन स्थल पर पहुंचे थे। सांसद किरण खेर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री, नगर प्रशासक और मेयर आशा जसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य कार्यकत्र्ता भी समारोह में शिरकत करने सुबह पहुंच गए थे। 

 

सुबह सवा 6 से 7 बजे तक मेन स्टेज पर मौजूद वी.आई.पी. के योग की अहमियत को लेकर दिए गए संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी का लखनऊ से भाषण एल.ई.डी. स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। इसके लिए आसन स्थल पर एल.ई.डीज की बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। इसके बाद सुबह 7 बजे से शुरू हुए योग के अलग-अलग आसन 45 मिनट तक करवाए गए। मुख्य आयोजन स्थल पर जो कोई भी हिस्सा लेने आ रहा था उसे वाहन फ्री में पार्किंग में करवाने दिया जा रहा था। इसके लिए बाकायदा फ्री पार्किंग जोन बनाया गया था। इसके अलावा सी.टी.यू. बसों की भी सुविधा थी। 

 

क्षमता के हिसाब से योग : 
आसन शुरू करने से पूर्व पहले ही माइक पर घोषणा कर दी थी कि जिस प्रतिभागी की जैसी क्षमता है उस हिसाब से योग क्रियाएं और आसन करें। आसन के दौरान कई प्रतिभागी अनट्रेंड भी दिखे और  गश खाकर भी गिरे। जब आसन चल रहा था तब कई प्रतिभागी आपस में बातचीत भी करते दिखे। जो प्रतिभागी गश खाकर गिरे उन्हें तुरंत मैडीकल एड दिया गया। 

 

अनुपम खेर के बतौर हिमाचल सी.एम. प्रोजैक्ट करने के सवाल को सांसद ने काटा : 
समारोह के बाद जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मीडियाकर्मियों ने अभिनेता अनुपम खेर के पार्टी की ओर से हिमाचल के बतौर सी.एम. प्रोजैक्ट करने का सवाल किया तो सांसद किरण खेर ने उसे बीच में काट दिया। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कुछ सोचकर प्रतिक्रिया दे पाते, तब सांसद बोल पड़ीं और मीडियाकर्मियों से सवाल किया कि आप क्या बोल रहे हैं? 

 

नड्डा, बदनौर और टंडन ने एक किया योग : 
सैक्टर-17 प्लाजा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने मंच से उतरकर मैट पर योग आसन किए जबकि सांसद किरण खेर मंच पर बैठी रहीं लेकिन किरण खेर ने इस दौरान योगा नहीं किया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!