तापमान सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस कम फिर भी मौसम गर्म जानें क्यों

Edited By ,Updated: 06 Oct, 2015 02:43 AM

it s tuesday weather

पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं ने अक्तूबर महीने के मिजाज भी बदल दिए हैं। आमतौर पर अक्तूबर की शुरुआत में पश्चिम के साथ साथ उत्तर दिशा से भी हवाएं शहर को छूती थी

 चंडीगढ़ (अर्चना सेठी): पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं ने अक्तूबर महीने के मिजाज भी बदल दिए हैं। आमतौर पर अक्तूबर की शुरुआत में पश्चिम के साथ साथ उत्तर दिशा से भी हवाएं शहर को छूती थी परंतु इस दफा उत्तर से आने वाली हवाओं ने अपना रूख बदल लिया और चंडीगढ़ मौसम के तेवर भी बदल कर रख दिए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो हवा में नमी की मात्रा कभी अधिक और कभी कम रहने की वजह से भी तापमान का ग्राफ बदल गया। पिछले दस दिनों के मुकाबले बेशक चंडीगढ़ का पारा 2 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क गया परंतु बीते सालों और सामान्य के मुकाबले 2 डिग्री सैल्सियस अभी भी चंडीगढ़ का पारा ज्यादा है। पारा लुढ़कने के बावजूद चंडीगढ़ 2 डिग्री सैल्सियस ज्यादा गर्म है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में शहर का पारा एकदम से लुढ़केगा और सुबह व शाम की हल्की ठंड दिन में भी तीखे वार शुरू हो जाएंगे।

4 से 5 डिग्री सैल्यिस आया तापमान में फर्क

चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो इस दफा चंडीगढ़ का पारा बीते सालों के मुकाबले 2 डिग्री ज्यादा चल रहा है। दस दिनों में शहर का तापमान 36 डिग्री सैल्सियस से लुढ़क कर बेशक 34 डिग्री सैल्सियस तक तो पहुंच गया है परंतु सामान्य तापमान के मुकाबले यह ज्यादा चल रहा है। अधिकतम तापमान की तरह न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। 2007 में 5 अक्तूबर को शहर का न्यूनतम तापमान जहां 15.4 डिग्री सैल्सियस था वह अब 21.2 डिग्री सैल्सियस तक चढ़ गया है। उधर अधिकतम तापमान जहां 2009 में 29.8 था वह अब 34.7 डिग्री सैल्सियस तक चढ़ चुका है। न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री सैल्सियस का चढ़ाव आ चुका है जबकि अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सैल्सियस का उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान का ग्राफ एकदम से गिरेगा और तब शहर की सर्दी पहाड़ों की ठंड को भी फीका साबित कर देगी। दिसंबर की कड़कड़ाती ठंड के बाद जनवरी की ठंड भी शहर के होश उड़ा देगी।

यह रहा मंगलवार के मौसम का हाल

अधिकतम तापमान (34.7),  न्यूनतम तापमान (21.2)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!