चार माह से जारी है जोधा गैंग का खौफ, वारदातों को रोकने में नाकाम क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 11:15 AM

jodha gang s

चार महीने से योधा उर्फ जोधा अपने साथियों के साथ रात को घर जाने वालों का अपहरण कर लूट की वारदात एक के बाद एक करने में लगा हुआ है।

चंडीगढ़(सुशील) : चार महीने से योधा उर्फ जोधा अपने साथियों के साथ रात को घर जाने वालों का अपहरण कर लूट की वारदात एक के बाद एक करने में लगा हुआ है। इनमें अपहरण और लूट का शिकार होटलकर्मी हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस न तो योधा उर्फ जोधा और उसके गिरोह के साथियों को पकड़ पा रही है और न ही अपहरण व लूट की वारदात रोक पा रही है। 

 

गिरोह ने ज्यादातर वारदात पंजाब के साथ लगते एंट्री प्वाइंट वाले सैक्टरों में की हैं। आए दिन लूट और अपहरण की वारदातें रोकने में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस कुछ नहीं पा रही है। योधा गिरोह के सदस्य रात को घर जाने वाले लोगों का अपहरण कर खरड़ लेकर जाते हैं। वहां से अपहरण किए गए व्यक्ति का ए.टी.एम. लेकर कैश निकलवाकर छोड़ फरार हो जाते हैं। सूत्रों से पता चला है कि थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी अलग-अलग होने का फायदा योधा गिरोह के सदस्य उठा रहे हैं।

 

गिरोह में सात सदस्य :
योधा उर्फ जोधा गिरोह में कुल सात सदस्य हैं। क्राइम ब्रांच ने दिसंबर में हुई लूट की वारदात करने वाले योधा उर्फ जोधा और  उसके भाई लवप्रीत को कैंबवाला से दबोच लिया था। क्राइम ब्रांच ने दावा किया था गिरोह के पांच सदस्य पंजाब में छिपे हुए हैं। 

 

वहीं सैक्टर 33/45 से लूटी हुई इनोवा गाड़ी भी योधा गिरोह के फरार पांच सदस्यों के पास है। क्राइम ब्रांच गिरोह के फरार पांच सदस्यों को न तो पकड़ सकी और न ही इनोवा गाड़ी रिकवर कर सकी। यहीं नहीं क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया गिरोह को सरगना योधा पंजाब से पेशी से आते हुए चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पैैक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को खरड़ से चकमा देकर फरार हो गया था। 

 

जोधा और उसके भाई को पकडऩे के बाद यह केस सुलझे थे :
11 दिसम्बर : सैक्टर-43 से ओला कैंब हायर कर कैंबवाला जंगल के पास ड्राइवर पूर्ण सिंह पर पिस्टल तानकर रिट्ज लूटी।  
17 दिसम्बर : सैक्टर-46 स्थित टैक्सी स्टैंड पर काम करने वाले जगदीप सिंह से पिस्टल दिखाकर 33/45 की विभाजित सड़क पर इनोवा गाड़ी लूटी। 
24 दिसम्बर : जीरकपुर से काम के बाद घर जा रहे सैक्टर-46 निवसी जयराम का सैक्टर-55/40 डिवाइडिंग रोड पर अपहरण कर 10 हजार लूटे।
24 दिसम्बर :सैक्टर-22 पुलिस चौकी के पीछे सैक्टर-56 निवासी संजीव कुमार पर पिस्टल तानकार दस हजार नकदी और चांदी की चेन छीनी। 
5 जनवरी:  पी.जी.आई. में प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमैंट में टैक्नीशियन रघुवीर का सैक्टर-14/15 लाइट प्वाइंट पर अपहरण कर दस हजार लूटे। 
5 जनवरी: मोहाली निवासी रकम सिंह से सैक्टर-39/40 की विभाजित सड़क पर 1500 रुपए छीने। 

 

पुलिस हिरासत से फरारी के बाद हुई ये वारदातें :
-स्विफ्ट कार सवार योधा सिंह उर्फ जोधा व उसके तीन साथियों ने  27 फरवरी को सैक्टर-26 स्थित होटल मैनेजर सुरिंद्रर का घर जाते हुए सैक्टर 4/9 की विभाजित सड़क पर अपहरण कर लिया था। एक अपहरणकर्ता ने उसके पैर में चाकू मारकर घायल कर दिया था। खरड़ में जाकर उसके ए.टी.एम. कार्ड से दस हजार रुपए निकलवाकर उसे फैंक कर फरार हो गए थे। 
-सैक्टर-7 स्थित होटलकर्मी रमेश कुमार यादव का स्विफ्ट कार सवार योधा सिंह उर्फ जोधा अपने तीन साथी ने पांच मार्च को सैक्टर-44 से अपहरण कर एक हजार लूटकर उसे सैक्टर 32/33/45/46  को छोड़कर फरार हो गए थे। 
-योधा ने तीन साथियों के साथ सैक्टर-48/49 की विभाजित सड़क पर पंचकूला से मोहाली जा रहे जतिंद्र कुमार का अपहरण कर लिया था। उसे वे खरड़ लेकर गए और ए.टी.एम. से 20 हजार रुपए निकलवाकर सैक्टर-52 में फैंक कर फरार हो गए। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!