किरण खेर ने रखा 2 स्कूलों का नींव पत्थर

Edited By ,Updated: 16 May, 2017 10:44 PM

kiran kher has laid foundation stones of 2 schools

सांसद किरण खेर ने मंगलवार को मलोया में 2 सरकारी हाई स्कूलों का नींव पत्थर रखा। मलोया में 2 अलग-अलग साइट्स पर नींव पत्थर रखे गए। इस मौके पर प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद के अलावा शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

चंडीगढ़ (राय): सांसद किरण खेर ने मंगलवार को मलोया में 2 सरकारी हाई स्कूलों का नींव पत्थर रखा। मलोया में 2 अलग-अलग साइट्स पर नींव पत्थर रखे गए। इस मौके पर प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद के अलावा शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। प्रत्येक स्कूल के निर्माण पर लगभग 15 करोड़ की राशि खर्च होगी। इन स्कूलों के निर्माण के लिए टैंडर अलॉट हो चुका है तथा अब नींव पत्थर रखने के बाद निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवा दिया जाएगा।

इन स्कूलों का निर्माण डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन स्कूलों की ग्राऊंड फ्लोर पर 8 क्लास रूम बनेंगे जबकि पहली, दूसरी व तीसरी मंजिलों पर 15-15 क्लास रूम बनाए जाएंगे। ग्राऊंड फ्लोर पर मैडीकल रूम भी बनाया जाएगा। इन स्कूलों में बनने वाले कमरों का साइज शहर में पहले बने स्कूलों से 10 फीसदी बड़ा होगा। वहीं हर क्लास रूम में पहले के स्कूलों के कमरों से ज्यादा वैंटिलेशन होगी। इससे स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को ताजी हवा मिल सकेगी।

इन स्कूलों में रैंप भी होगा। मलोया में जल्द ही पुनर्वास कालोनी के 9500 फ्लैट अलॉट होने के बाद बच्चों को दाखिले के लिए दिक्कत होगी। इसी के मद्देनजर प्रशासन की ओर से स्कूल निर्माण करवाया जा रहा है यहां शिफ्ट होने के बाद इस कालोनी में रहने वाले लोगों के बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत न आए। बुधवार को सांसद किरण खेर रायपुरकलां में 2 सरकारी हाई स्कूलों का नींव पत्थर रखेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!