लर्निंग अचीवमैंट सर्वे में आठवीं कक्षा के छात्रों ने मारी बाजी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 08:24 AM

learning achievement survey

शिक्षा विभाग द्वारा फरवरी माह में लर्निंग अचीवमैंट सर्वे का आयोजन किया गया था।

चंडीगढ़(रोहिला) : शिक्षा विभाग द्वारा फरवरी माह में लर्निंग अचीवमैंट सर्वे का आयोजन किया गया था। इसके तहत शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले पांचवी व आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए सौ नंबरों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस सर्वे की रिपोर्ट शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार इस अचीवमैंट सर्वे का परिणाम 40 प्रतिशत ही रहा है। 

 

हालांकि परिणाम अच्छा नहीं है लेकिन वर्ष 2015 में आयोजित किए गए लर्निंग अचीवमैंट सर्वे के मुकाबले इस बार कुछ सुधार देखने को मिला है। उल्लेखनीय है कि इसके तहत सौ नंबरों के इस लर्निंग अचीवमैंट सर्वे में 40 प्रतिशत अंक हासिल करने जरूरी होते हैं। उल्लेखनीय है कि इस सर्वे के दौरान चार विषयों से सवाल पूछे गए थे। पांचवी कक्षा से एनवार्यमैंटल स्टडी, मैथेमैटिक्स, इंग्लिश व पंजाबी या हिंदी से प्रश्न पूछे गए थे। 

 

वहीं आठवीं कक्षा से साइंस, मैथ्स, सोशल स्टडी, इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। कक्षा पांचवी के मुकाबले आठवीं का रिजल्ट अच्छा रहा है। जहां पांचवी कक्षा का 48.9 से 18 फिसदी तक रहा, वहीं आठवीं कक्षा का रिजल्ट 69.8 फीसदी से 29.7 फीसदी के बीच रहा। सर्वें की दोनों कक्षाओं का रिजल्ट देखकर पता चलता है कि दोनों कक्षा के रिजल्ट में काफी मार्जिन रहा है।


5वीं के सर्वे में इनका रिजल्ट रहा अधिक :
स्कूल                               रिजल्ट(प्रतिशत)
जी.पी.एस.रेलवे कॉलोनी         48.97
जी.एम.एस.-33बी                41.62
जी.एम.एस.एस.एस.-22 ए     41.58
जी.एस.एस.एस. रायपुर खुद   38.38
जी.पी.एस.-बुटरैला               37.52
जी.जी.एम.एस.एस.-18         35.26
जी.एच.एस.-डड्डूमाजरा         34.76
जी.एम.एच.एस.-28 सी         32.58
जी.एम.एस.एस.एस.-35 डी    32.37
जी.एम.एस.एस.एस.-16        32.24


आठवीं के सर्वे में इनका रिजल्ट रहा अच्छा :
स्कूल                                 रिजल्ट(प्रतिशत)
जी.एम.एस.एस.एस.-18          69.83
जी.एम.एस.एस.एस.-15 सी      65.10
जी.एम.एच.एस.-22सी            63.33
जी.एच.एस-डड्डूमाजरा            59.52
जी.एम.एस.एस.एस.-16          59.42
जी.एस.एस.एस. रायपुर खुर्द     58.96
जी.एम.एच.एस.-42 बी           57.32
जी.एम.एस.एस.एस.-22ए       55.37
जी.एम.एस.-33 बी                55.24
जी.एम.एस.एस.एस.-35 डी      52.82

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!