चंडीगढ़ में बढ़ेंगे लिकर रेट्स, एक्साइज पॉलिसी 1 अप्रैल से होगी लागू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 08:06 AM

liquor rate

चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को वर्ष 2018-19 की एक्साइज पॉलिसी जारी कर दी, जिसमें इंडियन मेड फॉरेन लिकर और कंट्री मेड लिकर में 15 प्रतिशत बढ़ौतरी की गई है, जबकि बीयर और वाइन के रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को वर्ष 2018-19 की एक्साइज पॉलिसी जारी कर दी, जिसमें इंडियन मेड फॉरेन लिकर और कंट्री मेड लिकर में 15 प्रतिशत बढ़ौतरी की गई है, जबकि बीयर और वाइन के रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

 

लिकर रेट्स में बढ़ौतरी करने के बावजूद यहां अभी भी रेट्स पंजाब और हरियाणा से कम ही होंगे। नई एक्साइज पॉलिसी 1 अप्रैल से लागू होगी। ठेकों की अलॉटमैंट के बाद ही सही रेट्स निर्धारित होंगे, जिनकी मार्च के अंतिम समाप्त में अलॉटमैंट की जाएगी। 

 

थोक लाइसैंस पर लगाया सैस :
पॉलिसी में चंडीगढ़ प्रशासन ने थोक लाइसैंस अर्थात एल-1बी, एल-1सी और एल-1एफ  पर  2 रुपए सेस लगाया है, जिसे एकत्र किया जाएगा और भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी, चंडीगढ़ शाखा को फीस के रुप में दिया जाएगा। इस बार ठेकों की अलॉटमैंट टैंडरिंग सिस्टम के जरिए होगी, वहीं ठेकों की संख्या 73 से बढ़ाकर 93 कर दी गई है। 

 

अलॉटमैंट के समय सिक्योरिटी अमाऊंट को 40 से घटाकर 25 प्रतिशत किया :
इसके अलावा पॉलिसी में अलॉटमैंट के समय लिए जाने वाले सिक्योरिटी अमाऊंट में राहत जरूर दी गई है। पहले 40 प्रतिशत सिक्योरिटी अमाऊंट होता था, जिसे घटाकर अब 25 प्रतिशत कर दिया गया है। 

 

इसके साथ ही सभी रिटेल लाइसैंसी के लिए ये जरूरी कर दिया है कि शराब की बिक्री के समय उन्हें इनवॉइस देना होगा। जी.एस.टी. एक्ट के अंडर रजिस्टर्ड ठेकों को इम्पोर्टेड वाइन, इंडियन वाइन और इम्पोर्टेड बीयर के लिए नया लाइसैंस एल-2डी शुरू किया गया है, जिसके लिए लाइसैंस फीस 2 लाख रुपए है।

 

रैवेन्यू में 27 प्रतिशत बढ़ौतरी :
पिछले साल जहां रैवेन्यू 354 करोड़ था, वहीं इस साल 27 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ इसे 450 करोड़ रुपए दर्शाया गया है। प्रशासन ने दावा किया है कि नई एक्साइज पॉलिसी सिटीजंस, कंज्यूमर्स, मैन्युफैक्चरर्स, होलसेल्स और गवर्नमैंट की उम्मीदों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। 

 

कम अल्कोहलिक ड्रिंक्स जैसे वाइन आदि को प्रोमोट करने और इंडियन वाइन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए लाइसैंस फीस और एक्साइज ड्यूटी को घटाकर रुपए 20 पी.बी.एल. से रुपए 15 पी.बी.एल. किया गया है। बीयर के न्यूनतम रिटेलसेल प्राइज में कोई बढ़ौतरी नहीं की गई है। 

 

इंडियन मेड फॉरेन लिकर के रेट :
-एंटिक्विटी (ब्लू) - वर्तमान रेट   रु 700 बोटल   न्यू रेट : 800 प्रति बोटल
-मक्डॉवेल्स - वर्तमान रेट :       रु 300 बोटल   न्यू रेट : 345 प्रति बोटल
-रॉयल स्टैग - वर्तमान रेट :     रु 350 बोटल,   न्यू रेट : 400 प्रति बोटल
-ब्लैंडर्स प्राइड - वर्तमान रेट :   रु 580 बोटल,   न्यू रेट : 660 प्रति बोटल  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!