4 बार चाकू से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 08:31 AM

man stabbed to death

ड्यूटी के बाद घर जा रहे 24 साल के सेल्समैन को हमलावर चाकू मार फरार हो गए। घायल युवक को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पी.सी.आर. और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस पहुंची। उन्होंने घायल को जी.एम.सी.एच.-32 पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे...

चंडीगढ़(सुशील) : ड्यूटी के बाद घर जा रहे 24 साल के सेल्समैन को हमलावर चाकू मार फरार हो गए। घायल युवक को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पी.सी.आर. और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस पहुंची। उन्होंने घायल को जी.एम.सी.एच.-32 पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की पहचान हल्लोमाजरा के रहने वाले अभिषेक शुक्ला के रूप में हुई। 

 

हमलावरोंं ने अभिषेक के पेट में चाकू से चार वार किए थे। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयोग किया सब्जी काटने वाला चाकू बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देकर कालोनी नंबर-4 की तरफ भागे थे। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। प्राथामिक जांच में पुलिस ने बताया कि अभिषेक की हत्या रंजिश के कारण की गई है, क्योंकि अभिषेक का पर्स और मोबाइल उसकी जेब से मिला है। 

 

अभिषेक एलांते मॉल में था सेल्समैन :
अभिषेक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते मॉल में बतौर सेल्समैन कार्यरत था। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। अभिषेक जब पोल्ट्री फार्म चौक के पास पहुंचा तो अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद अभिषेक सड़क के साथ स्लिप रोड़ पर गिर गया। 

 

हमलावर उसके पेट में चाकू से वार करते रहे। इतने में राहगीर मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि अभिषेक की 3 बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता के.वी. शुक्ला एक कुरियर कंपनी में काम करते हैं। के.वी. शुक्ला ने बताया कि उसके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। डी.एस.पी. ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

 

अंधेरे में आरोपी करते हैं वारदात :
कांग्रेस कालोनी सैल के प्रदेश सचिव सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि सर्दियां शुरू होते ही पोल्ट्री फार्म चौक और रेलवे पुल के नीचे लूट की वारदातें होने लगती हैं। इन दोनों जगह काफी अंधेरा होता है और इसी का लाभ लेकर हमलाकर लूट की वारदातें करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातें रोकने के लिए दोनों जगह पुलिस तैनात करनी चाहिए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!