Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 02:10 PM
बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती आज चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। आज सैक्टर-25 के रैली ग्राउंड में रैली को संबोधित करने आई हैं।
चंडीगढ़: बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती आज चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। आज सैक्टर-25 के रैली ग्राउंड में रैली को संबोधित करने आई हैं। भारी मात्रा में कार्यकर्त्ता उन्हें सुनने और उनका समर्थन करने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं। मायावती ने चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है।
रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा व पंजाब से कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। रैली ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें आइबी, इंटेलिजेंस, सीआइडी, सिक्योरिटी सहित थाना पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर दिलशेर चंदेल के नेतृत्व में 40 ट्रैफिक मुलाजिम एरिया में ट्रैफिक व पार्किग व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं।