मेयर ने बुलाई थी बैठक, नहीं पहुंचा पुलिस का कोई अधिकारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 11:38 PM

mayor convened the meeting  no police officer reached

नगर निगम ने चंडीगढ़ में महिलाओं को सुरक्षा के साथ सकारात्मक और दोस्ताना माहौल मिल सके, इस दिशा में स्वच्छ मन नामक अभियान चलाने का फैसला किया है। मेयर आशा जसवाल की अध्यक्षता में निगम में हुई बैठक में महिला की सुरक्षा और उन्हें पेश आ रही समस्याओं और...

चंडीगढ़, (राय) : नगर निगम ने चंडीगढ़ में महिलाओं को सुरक्षा के साथ सकारात्मक और दोस्ताना माहौल मिल सके, इस दिशा में स्वच्छ मन नामक अभियान चलाने का फैसला किया है। मेयर आशा जसवाल की अध्यक्षता में निगम में हुई बैठक में महिला की सुरक्षा और उन्हें पेश आ रही समस्याओं और दिक्कतों पर चर्चा की गई।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बुलाई गई इस बैठक में किसी भी पुलिस अधिकारी ने शिरकत नहीं की। बैठक के लिए एस.एस.पी. तक को आमंत्रित किया गया था, लेकिन एस.एस.पी. तो क्या कोई महिला डी.एस.पी. भी शामिल नहीं हुई। निगम की शुक्रवार को महिला शक्तिकरण कमेटी की हुई बैठक में पूर्व मेयर राजबाला मलिक, कौंसलर हीरा नेगी, पूर्व मेयर कमला शर्मा, सुभाष चावला के अलावा वकील आंचल ठाकुर ने हिस्सा लिया। 

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महिलाओं की शिकायत की मॉनिटरिंग के लिए सोसाइटी और कौंसलर की एक कमेटी गठित की गई है। इसमें महिलाओं के कार्यक्षेत्र जिनमें स्कूल, कॉलेज, संस्थान में जिम्मेवारी तय किया जाना, सोसाइटी को शिक्षित किया जाना।

-स्वच्छ भारत की तर्ज पर स्वच्छ मन अभियान का संचालन, इसमें पुलिस की आलोचना करने की बजाए उन्हें सपोर्ट देना।

- डिवैल्पमैंट फंड के तहत सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाया जाना।

-पुलिस से यह सुनिश्चित कराना कि वह शिकायकत्र्ता की पहचान गोपनीय बनाए रखे।

-लोगों को शिक्षित करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन

-निगम की सहायता से एन.जी.ओ. को सार्वजनिक स्थलों, स्कूल और जनरल पब्लिक में जागृति चेतना के पोस्टर मुहैया करवाना।

-पी.जी. की मॉनिटरिंग सही तरीके से कराना।

-महिलाओं का ग्रुप गठित करना ताकि शिकायत को ग्रुप के बीच शेयर किया जा सके।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!