इंडस्ट्रीयल एरिया की पूअर और पैक की एयर क्वालिटी रही मॉडरेट कैटेगरी में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 10:47 AM

moderate category

मौसम में बदलाव के साथ ही शहर में वायु प्रदूषण का आंकड़ा भी धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी.) की ओर से 13 नवंबर की जो रिपोर्ट जारी की गई है उसमें इंडस्ट्रीयल एरिया के एयर क्वालिटी इंडैक्स में भी गिरावट आई है।...

चंडीगढ़(विजय) : मौसम में बदलाव के साथ ही शहर में वायु प्रदूषण का आंकड़ा भी धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी.) की ओर से 13 नवंबर की जो रिपोर्ट जारी की गई है उसमें इंडस्ट्रीयल एरिया के एयर क्वालिटी इंडैक्स में भी गिरावट आई है। पहले तक यह एरिया भी वेरी पूअर कैटेगरी में आ रहा था लेकिन अब यह कम होकर पूअर हो गया है। 

 

हालांकि इंडैक्स में यह भी हिदायत दी गई है कि इस एरिया में अधिक देर तक बाहर घूमने से परेशानी हो सकती है। हालांकि जो रिपोर्ट पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज सैक्टर-12 की सामने आई है उसमें एयर क्वालिटी मॉडरेट है। हालांकि सी.पी.सी.सी. की मानें तो यह हवा भी सेहत के लिए हानिकारक है। फेफड़ों और दिल से संबंधित बीमारियों वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। 

 

यही वजह है कि सी.पी.सी.सी. के लैटर लिखे जाने पर हैल्थ डिपार्टमेंट ने कुछ दिन पहले एडवाइजरी भी जारी कर दी थी। वहीं, अधिकारियों को उम्मीद है कि मौसम में आए इस बदलाव से आने वाले दिनों में शहर की हवा हानिकारक तत्वों की भी कमी होगी। 

 

13 नवंबर की एयर क्वालिटी :
इंडस्ट्रीयल एरिया
एयर क्वालिटी इंडेक्स-240 (पूअर)
पी.एम.10-180, पी.एम.2.5-102 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-52
 

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज
एयर क्वालिटी इंडेक्स-137 (मॉडरेट)
पी.एम.10-137, पी.एम.2.5-74 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-35

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!