Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 01:09 PM
चंडीगढ़ नगर निगम ने आज मौलीजागरां में निर्मित 112 बूथों की नीलामी रखी पर केवल पांच ही नीलाम हो पाए। इनसे 1,00,53,000 करोड़ रुपए का निगम ने राजस्व अर्जित किया।
चंडीगढ़(राय) : चंडीगढ़ नगर निगम ने आज मौलीजागरां में निर्मित 112 बूथों की नीलामी रखी पर केवल पांच ही नीलाम हो पाए। इनसे 1,00,53,000 करोड़ रुपए का निगम ने राजस्व अर्जित किया।
इन बूथों को 99 वर्ष की लीज पर अलॉट किया गया है। इनके निर्माण के आठ वर्ष बाद हुई नीलामी भी विफल ही रही। अधिकांश बूथों के लिए तो निगम को बोलीदाता ही नहीं मिले। निगम के अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित नीलामी के दौरान पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और विनोद अग्रवाल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे ।
वहीं, कांग्रेस महासचिव शशिशंकर तिवारी ने चंडीगढ़ प्रशासक से मांग की यह बूथ मौलीजागरां के निवासियों को ही दिए जाएं और इसकी यहां के गरीबों को ध्यान में रखते हुए कीमत कम से कम रखे।
बूथ जो हुए नीलाम
बूथ संख्या उच्चतम बोली राशि न्यूनतम आरक्षित मूल्य
6 19.00 लाख 18. लाख
24 20.28 लाख 18.42 लाख
25 18.60 लाख 18.42 लाख
55 18.65 लाख 18.42 लाख
56 24.00 लाख 18.42 लाख
कुल 1,00,53,000 करोड़