नगर निगम चुनाव : विधायक आशा को पहले पंजाब और अब बनाया चंडीगढ़ का प्रभारी

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 08:55 AM

municipal elections in chandigarh congress will win the mc eclection

विधायक आशा कुमारी को पहले पंजाब व अब चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है इस मौके पर आशा ने कहा कि वह अभी दिल्ली में हैं व आगामी 26 अक्तूबर को चंडीगढ़ के प्रभारी का पद ग्रहण करेगी।

चंडीगढ़ (राय): विधायक आशा कुमारी को पहले पंजाब व अब चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है इस मौके पर आशा ने कहा कि वह अभी दिल्ली में हैं व आगामी 26 अक्तूबर को चंडीगढ़ के प्रभारी का पद ग्रहण करेगी। चंडीगढ़ कांग्रेस की स्थित पर अभी उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनका कहना था कि अभी तो उन्हें यहां की पार्टी की इकाई की कोई विशेष जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि यह निर्णय पार्टी का है व वह इसे सफलतापूर्वक निभाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में सरकार बनाने की स्थिति में है व चुनाव सर्वेक्षण भी यही कह रहे हैं। उनका कहना था कि चंडीगढ़ में भी कांग्रेस ही निगम चुनाव जीतेगी। 

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में आगामी दिसम्बर माह में निगम चुनाव होने हैं। इस संबंध में चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना था कि हाईकमान जिसे भी भेजेगी वह उसका स्वागत करेंगे। उनका कहना था कि वह एक परिपक्व व अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं जिनका आना चंडीगढ़ के लिए बेहतर ही होगा। छाबड़ा ने कहा कि आशा कुमारी ने पंजाब कांग्रेस को आगामी विधासभा चुनावों में जीत की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है व उससे पहले चंडीगढ़ निगम के चुनाव होने हैं। छाबड़ा ने आशा कुमारी को चंडीगढ़ जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी पहले चंडीगढ़ व पंजाब चुनाव भी जीतेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!