उद्घाटन के बाद भी बंद पड़ा नेचर म्यूजियम एंड लर्निंग सैंटर, पर्यटक लौट रहे मायूस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 11:53 AM

nature museam

हरियाणा के  लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने मोरनी के ऐतिहासिक किले में बने नेचर म्यूजियम एंड लर्निंग सैंटर का उद्घाटन किया था। लेकिन यह म्यूजियम उद्घाटन के बाद बंद पड़ा है। मोरनी में आने वाले पर्यटकों को मायूस वापस लौटना पड़ रहा है।

मोरनी(अनिल) : हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने मोरनी के ऐतिहासिक किले में बने नेचर म्यूजियम एंड लर्निंग सैंटर का उद्घाटन किया था। लेकिन यह म्यूजियम उद्घाटन के बाद बंद पड़ा है। मोरनी में आने वाले पर्यटकों को मायूस वापस लौटना पड़ रहा है। 

 

पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने के लिए नेचर म्यूजियम एंड लर्निंग सैंटर में विभिन्न प्रजाती के जंगली जानवरों की खूबसूरत आकृतियां तैयार की गई हैं। मगर उद्घाटन के करीब 10-12 दिन बीत जाने के बावजूद इसका टैंडर विभाग किसी को नहीं दे पाया है। 

 

वहीं उद्घाटन के दौरान वन एवं लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने अग्रेजी में लिखे साइन बोर्डों को हिन्दी में लिखने के आदेश दिए थे मगर वह बोर्ड भी आज तक अंग्रेजी में ही हैं। जब वनमंडल अधिकारी पवन शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि जल्द ही म्यूजियम सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!