चंडीगढ़ पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल सरकार पर किया जमकर हमला, कहा...

Edited By ,Updated: 20 Jan, 2017 03:52 PM

navjot singh sidhu press conference at chandigarh

नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल होने के बाद आज पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां प्रेस कांफ्रेंस की और पत्रकारों से से बातचीत की। यहां नवजोत सिंह सिद्धू के तीखे तेवर दिखे।

चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल होने के बाद आज पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां प्रेस कांफ्रेंस की और पत्रकारों से से बातचीत की। यहां नवजोत सिंह सिद्धू के तीखे तेवर दिखे। 
नवजोत सिंह सिद्धू ने सैक्टर-27 प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए अकाली-भाजपा सरकार को आढ़े हाथ लिया। बातचीत दौरान उन्होंने बादलों पर बड़ा हमला करते कहा कि वे विकास की बात करते हैं उन्होंने तो गरीब का पेट काट कर अपना पेट भरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज है। इनमें से 1 करोड़ 88 लाख सिर्फ पंजाब सरकार पर ही है। बादलों ने यह कर्ज निजी स्वार्थ के लिया है।

सिद्धू ने कहा पंजाब में शराब माफिया का राज है। लोग नशे के आदी हैं। मैं चाहता हूं कि पंजाब के युवा नशे की लत छोड़कर सही रास्ते पर चलें और जिंदगी में उन्हें एक लक्ष्य मिले। इसके लिए मैं कुछ करना चाहता हूं और इसलिए सत्ता में आना चाहता हूं। सिद्धू ने कहा कि राजनीति मेरा पेशा नहीं, बल्कि मिशन है। मेरे पिता कांग्रेसी थे और इसलिए में भी पैदायशी कांग्रेसी हूं। कांग्रेस में लौटकर मुझे काफी सुकून मिला है। अब इसी कांग्रेस के साथ मिलकर पंजाब को विकास की ओर ले जाना है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के किसान कर्ज के बोझ तले मौत को गले लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी ट्रांसपोर्ट कैसे फायदे में हैं जबकि पंजाब रोडवेज 400 करोड़ के घाटे में चल रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!