Edited By ,Updated: 23 May, 2017 04:58 PM
शहर की पार्किंग्स में अब गाडी खड़ी करने के लिए घंटों के हिसाब से चार्जिस देने होंगे। यानि कि जितने देर अब आप पार्किंग में गाड़ी खड़ी करेंगे उतने ही पैसे। एक सितंबर से शहर में बढ़े हुए पार्किंग रेट लागू हो जाएंगे। इसके लिए जून माह से शहर की सभी 25 पेड...
चंडीगढ़ : शहर की पार्किंग्स में अब गाडी खड़ी करने के लिए घंटों के हिसाब से चार्जिस देने होंगे। यानि कि जितने देर अब आप पार्किंग में गाड़ी खड़ी करेंगे उतने ही पैसे। एक सितंबर से शहर में बढ़े हुए पार्किंग रेट लागू हो जाएंगे। इसके लिए जून माह से शहर की सभी 25 पेड पार्किंगों को स्मार्ट बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि नगर निगम ने पहले पार्किंग को स्मार्ट करने के लिए लुधियाना की कंपनी एलआरवाए को ठेका दिया था। इसके बाद नगर निगम ने फरवरी माह में पेड पार्किंगों के रेट में इजाफा करते हुए एलआरवाए का टेंडर खारिज कर दिया। निगम के इस फैसले के खिलाफ कंपनी कोर्ट चली गई थी। सोमवार को हाईकोर्ट ने कंपनी की अर्जी को खारिज करते हुए निगम को राहत दे दी। नगर निगम ने पहले ही बढ़े हुए रेट पर टेंडर निकाल दिया था। इसके लिए दिल्ली की एसए पार्किंग और मुंबई की आर्या इंफ्रास्ट्रचर कंपनी ने आवेदन किया है जिनकी टेकनिकल बिड मंगलवार को खोली जाएगी।
अब तक दोपहिया वाहन से पूरा दिन चार्ज करने का मात्र दो रुपये चार्ज किए जाते हैं। वहीं थ्री और फोर व्हीलर से पूरा दिन का 5 रुपये चार्ज किया जाता है।लेकिन अब नए पार्किंग शुल्क इस प्रकार से होंगे...
इतने रेट बढ़ेेंगे :
दोपहिया वाहन साल 2017 से 31 मार्च 2018 तक 2018 से मार्च 2019तक
शुरुआत के 4 घंटे 5 10
5 घंटे तक 10 20
6 घंटे तक 15 30
7 घंटे तक 20 40
8 घंटे तक 25 50
9 घंटे तक 30 60
10 घंटे तक 35 70
11 घंटे तक 40 80
12 घंटे तक 45 90
13 घंटे तक 50 100
हेलमेट 2 4
थ्री और फोर व्हीलर :
शुरुआत के 4 घंटे 10 20
5 घंटे तक 20 40
6 घंटे तक 30 60
7 घंटे तक 40 80
8 घंटे तक 50 100
9 घंटे तक 60 120
10 घंटे तक 70 140
11 घंटे तक 80 160
12 घंटे तक 90 180
13 घंटे तक 100 200