दीवाली से पहले जारी हो डी.ए. की अगली किस्त : खेर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Oct, 2017 08:52 PM

next installment of da released before diwali  kher

शहर की सांसद किरण खेर ने यू.टी. प्रशासन के साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डी.ए.) की लंबित किस्त दीवाली से पहले जारी करने का मुद्दा उठाया है।

चंडीगढ़, (राय): शहर की सांसद किरण खेर ने यू.टी. प्रशासन के साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डी.ए.) की लंबित किस्त दीवाली से पहले जारी करने का मुद्दा उठाया है।

यू.टी. के प्रशासक के सलाहकार परिमल राय को लिखे पत्र में खेर ने स्पष्ट किया है कि उन्हें को-आर्डीनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमैंट एंड एम.सी. इम्प्लाइज एंड वर्कर्स, यू.टी. के संयोजक अश्वनी कुमार का पत्र मिला है जिसमें उन्होंने दीवाली से पहले डी.ए. की अगली किस्त जारी करने की मांग की है।

 डी.ए. की अगली किस्त 1 जुलाई, 2017 से दी जानी है। कर्मचारी संगठन ने खेर से पंजाब सरकार के पैटर्न को डीलिंक करते हुए यू.टी. के कर्मचारियों को दीवाली से पहले डी.ए. की किस्त जारी करवाने का मुद्दा प्रशासन के अधिकारियों के साथ उठाने की मांग की है।

ध्यान रहे कि डी.ए. के मामले में यू.टी. प्रशासन पंजाब सरकार को फॉलो करता है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई, 2017 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक प्रतिशत की बढ़ौतरी करते हुए इसे 5 प्रतिशत करने का फैसला पिछले महीने लिया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!