Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 08:17 PM
पी.यू. में एन.एस.यू.आई. ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे विकास बराला के विरोध में सैक्टर-14 की मार्कीट से हॉस्टल-नंबर 4 तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हुईं।
चंडीगढ़, (रश्मि) : पी.यू. में एन.एस.यू.आई. ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे विकास बराला के विरोध में सैक्टर-14 की मार्कीट से हॉस्टल-नंबर 4 तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हुईं। एन.एस.यू्.आई. सिया मनोचा ने कहा कि इस तरह की घटना से साफ है कि लड़कियों को चंडीगढ़ शहर में और सुरक्षा की जरूरत है। इस दौरान स्टूडैंट ने हाथों में स्लोगन लेकर मार्च की।
इनसो ने भी दिया धरना : पी.यू.में इनसो की ओर से भी विकास बराला के विरोध में गांधी भवन के सामने रोष प्रदर्शन किया गया। इनसो के रमन ढाका ने कहा कि विकास बराला को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे।