Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 09:33 AM
बलौंगी पुलिस ने धनबीर सिंह नामक व्यक्ति के कत्ल कर के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पूर्ण चंद को कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। इस संबंधी पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक के भाई महावीर सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसके भाई धरवीर...
खरड़(शशि/रणबीर) : बलौंगी पुलिस ने धनबीर सिंह नामक व्यक्ति के कत्ल कर के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पूर्ण चंद को कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। इस संबंधी पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक के भाई महावीर सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसके भाई धरवीर सिंह की गुमशुदगी संबंधी उनकी तरफ से 14 नवंबर को बलौंगी पुलिस स्टेशन अधीन रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
आज अदालत में आरोपी को पेश करते हुए उसके पुलिस रिमांड की मांग करते हुए सरकारी पक्ष ने कहा कि आरोपी से यह भी पता करना है कि उसने इस व्यक्ति का कत्ल क्यों किया। उन्होंने बताया कि आरोपी से उसका मोबाइल, इस कत्ल में इस्तेमाल हथियार और आरोपी की गाड़ी भी बरामद करनी है। अदालत की तरफ से आरोपी को 20 नवंबर तक अदालत में पेश करने के आदेश जारी किए है।