दीवाली से पहले मिलेगा इन शिक्षकों को वेतन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 01:16 AM

pay for these teachers before diwali

सर्व शिक्षा अभियान (एस.एस.ए.) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को दीवाली तक अपना बकाया वेतन मिल जाएगा।

चंडीगढ़, (राय): सर्व शिक्षा अभियान (एस.एस.ए.) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को दीवाली तक अपना बकाया वेतन मिल जाएगा। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की ओर से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के साथ उठाया गया था जिसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए राशि मंजूर कर दी।

अब केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से यू.टी. प्रशासन को यह राशि ट्रांसफर की जाएगी जिसके बाद कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम करने वाले लगभग 819 शिक्षकों और लगभग 200 ऑफिस स्टाफ को 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। केंद्र सरकार की तरफ से बजट जारी नहीं होने के कारण वेतन रुका हुआ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!