स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेगा PGI

Edited By ,Updated: 25 Mar, 2017 12:41 PM

pgi will check the health of school children

शहर के स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए पी.जी.आई. नया प्रोजैक्ट शुरू करेगा।

चंडीगढ़(पाल) : शहर के स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए पी.जी.आई. नया प्रोजैक्ट शुरू करेगा। इसे पी.जी.आई. का स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ यू.टी एजुकेशन चंडीगढ़ हैल्थ डिपार्टमैंट के साथ मिलकर अंजाम देगा। चंडीगढ़ देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश होगा जो स्कूली संस्थान में ऐसा प्रोजैक्ट अमल में लाएगा। इंडियन काऊंसिल ऑफ मैडीकल रिसर्च (नई दिल्ली) के सहयोग से इस प्रोजैक्ट को शुरू किया जा रहा है।

 

दो वर्ष के इस प्रोजैक्ट के तहत सभी स्कूलों को उच्च और निम्न स्तर के स्वास्थ्य मानकों द्वारा जांचा जाएगा। इसके लिए बकायादा सभी स्कूलों को सिल्वर, गोल्ड, ब्रोंज कैटेगरी में बांटा जाएगा। प्रोजैक्ट में शहर के सभी गवर्नमैंट (115) व प्राइवेट (82) स्कूल शामिल किए गए हैं। पी.जी.आई स्कूल ऑफ पबिल्क हैल्थ द्वारा इस प्रोजैक्ट के लिए बनाई गई टीम के लिए हाल ही में ट्रेनिंग वर्कशॉप भी लगाई गई थी। 

 

स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के प्रोफैसर ठाकुर की मानें तो आई.सी.एम.आर. के सहयोग से हैदराबाद में भी इस प्रोजैक्ट पर विचार किया गया था। सफलता मिलने पर इस प्रोजैक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जा सकता है। 

 

स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का उद्देश्य :
स्कूली बच्चे अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरुक नहीं होते। स्कूलों में बच्चों को हैल्थ के प्रति बढ़ावा देने के लिए प्रोजैक्ट शुरू किया गया है। इसमें हैल्दी खाना व साफ पानी और स्कूल द्वारा मुहैया करवाने वाली आधारभूत चीजें भी शामिल होंगी। बच्चों के साथ स्कूली स्टाफ व बच्चों के परिजनों को भी जागरुक किया जाएगा। शिक्षा विभाग व पी.जी.आई. की मानें तो इस प्रोजैक्ट जरिए स्कूल अपने उच्च स्वास्थ्य मानकों को पा सकेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!