प्रोमोशन : दानिप्स कैडर के DSP और चंडीगढ़ के इंस्पैक्टर हुए आमने-सामने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 10:09 AM

police department

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में प्रोमोशन मामले को लेकर चंडीगढ़ के इंस्पैक्टर और दानिप्स कैडर के डी.एस.पी. आमने-सामने हो गए हैं।

चंडीगढ़(सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस विभाग में प्रोमोशन मामले को लेकर चंडीगढ़ के इंस्पैक्टर और दानिप्स कैडर के डी.एस.पी. आमने-सामने हो गए हैं। पुलिस विभाग में दानिप्स कैडर और चंडीगढ़ कैडर को लेकर काफी गुटबाजी हो गई है। इससे पुलिस विभाग का काम काफी प्रभावित हो सकता है, क्योंकि डैपुटेशन पर आए डी.एस.पी. को वापस भेजने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले कई इंस्पैक्टर उनके अंडर मेंं नौकरी कर रहे हैं। 

 

पुलिस सूत्रों के पता चला है कि चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसर दिल्ली से डैपुटेशन पर आए डी.एस.पी. को किसी कीमत पर भी वापस जाने नहीं देना चाहते। इसके लिए अफसर कुछ भी करने को तैयार हैं। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पैक्टर भी अपने हक के लिए अड़े हैं। वो भी डी.एस.पी. को वापस भेजना चाहते थे। पहले तो चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पैक्टर और पुलिस विभाग व प्रशासन आमने-सामने था, लेकिन अब तो डैपुटेशन पर आए दानिप्स कैडर के डी.एस.पी. भी खुलेआम इंस्पैक्टर के सामने आ गए हैं। दानिप्स कैडर के डी.एस.पी. भी वापस नहीं जाना चाहते हैं। 

 

सूत्रों से पता चला है कि चार डी.एस.पी. चंडीगढ़ से वापस जाने को तैयार हो हैं, लेकिन अब हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद कोई भी डी.एस.पी. वापस जाने को तैयार नहीं है। वहीं प्रशासन भी कह चुका है कि एक साथ आठ डी.एस.पी. को रिलीव कर दिया जाएगा तो काम काफी प्रभावित होगा।   

 

अब हाईकोर्ट में रहेगी चंडीगढ़ अफसरों और इंस्पैक्टर की नजर :
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पैक्टर की प्रोमोशन मामले में कैट द्वारा आदेश के खिलाफ प्रशासन ने हाईकोर्ट में अपील कर दी। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पांच फरवरी तक प्रतिवादी पक्ष को अपना जवाब दायर करने के लिए कहा है। वहीं हाईकोर्ट में उसी दिन दानिप्स कैडर की डी.एस.पी. को पार्टी बनाने की अर्जी पर सुनवाई होगी। उस दिन सभी की नजर हाईकोर्ट पर सुनवाई पर होगी। 

 

गृह मंत्रालय में चंडीगढ़ के इंस्पैक्टरों की खूब है चर्चा :
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पैक्टरों की गृह मंत्रालय में खूब चर्चा है। सबसे पहले तो चर्चा जब हुई थी जब एस.पी. देशराज को चंडीगढ़ इंस्पैक्टर अनोख सिंह ने रिश्वत मामले में फंसाया था। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा के डी.एस.पी. रामचंद्र मीणा को रिश्वत मामले में फंसाने में भी चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पैक्टर की चर्चा हुई थी। दोनों घटनाएं होने के बाद डैपुटेशन पर आने वाले अफसर चंडीगढ़ के मुलाजिमों से कतराने लगने थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!