Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 10:35 PM
नगर निगम द्वारा चलाई गई स्वच्छ डिस्पैंसरी प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के अस्पताल में तीसरा रैंक मिला है।
चंडीगढ़ (सुशील): नगर निगम द्वारा चलाई गई स्वच्छ डिस्पैंसरी प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के अस्पताल में तीसरा रैंक मिला है। सैक्टर-33 के टैरेस गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के कमीशनर जतिन्द्र यादव ने इस उपलब्धि के लिए सैक्टर-26 स्थित पुलिस अस्पताल की एस.एम.ओ. डॉ. पुष्पंदर मंगल को सर्टिफिकेट और ट्राफी प्रदान किए।
निगम ने 2017 में स्वच्छ रैंकिंग के लिए विद्यालयों, अस्पतालों, होटल, बाजार कल्याण संघों और एम.सी.सी. वार्डों के सर्वेक्षण करवाया था, जिसमें चंडीगढ़ पुलिस का अस्पताल तीसरे नंबर पाया गया।