Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 08:11 AM
चंडीगढ़ में आज से प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया कि 18, 19 व 20 जून को बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।
चंडीगढ़(रोहिला) : चंडीगढ़ में आज से प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया कि 18, 19 व 20 जून को बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। हो सकता है कि होने वाली बारिश प्री-मॉनसून की बारिश हो, क्योंकि इस बार मानसून जल्द आने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
आम तौर पर चंडीगढ़ में मॉनसून जुलाई की शुरूआत में दस्तक देता है। शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।