PU ब्वॉयज हॉस्टल में नकाब पहनकर घुसे आऊटसाइडर्स !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:45 AM

pu boys hostel masked outrageous outsiders

पंजाब यूनिवर्सिटी में इन दिनों स्टूडैंट काऊंसिल चुनाव की चहल-पहल जारी है।

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी में इन दिनों स्टूडैंट काऊंसिल चुनाव की चहल-पहल जारी है। इसी बीच बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पी.यू. के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-2 में करीबन साढ़े 10 बजे 5-6 आऊटसाइडर घुस गए। इन लड़कों ने नकाब पहना हुआ था। इसके विरोध में एन.एस.यू.आई. ने वीरवार को वी.सी. ऑफिस के सामने धरना दिया। एन.एस.यू.आई. के सन्नी मेहता ने कहा कि आऊटसाइडर एन.एस.यू.आई. कार्यकत्र्ताओं पर हमला करने आए थे। कार्यकत्र्ताओं ने हॉस्टल की दीवार फांदकर जान बचाई। सन्नी के मुताबिक आऊटसाईडर भी शायद दीवार फांदकर ही दाखिल हुए थे। इस दौरान मनोज लुबाणा गुरजोत, निर्जोग, जीवनजोत जुगनू व मनोज लुबाणा भी उपस्थित थे। 

 

लॉ विभाग में स्पीच न देने का किया विरोध
पी.यू. के लॉ विभाग में एन.एस.यू.आई. कार्यकत्र्ता वैल्कम स्पीच दे रहे थे। इस दौरान उनकी विभाग की चेयरपर्सन से बहस हो गई। एन.एस.यू.आई. नेताओं के मुताबिक स्टूडैंट्स को चेयरपर्सन ने कहा कि एन.एस.यू.आई. को वोट नहीं देना जिस पर स्टूडैंट भड़क उठे। इस दौरान विभाग के  बरामदे में स्टूडैंट धरने पर बैठ गए। स्टूडैंट ने विभाग का समय बदलने की भी मांग की। लॉ विभाग की चेयरपर्सनशालिनी मरवाहा ने कहा कि  स्टूडैंट क्लास में पढ़ाई रोककर स्पीच दे रहे थे, जिसमें काफी वक्त भी लगा दिया। मैने कहा कि ऐसे पढ़ाई रोक कर स्पीच नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत स्टूडैंट यूनियन क्लास रूम में पढ़ाई रोक कर इतनी लंबी स्पीच नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा कि स्टूडैंट किस पार्टी को वोट दें और किसे नहीं। 

 

एल.एल.बी. और एल.एल.एम. स्टूडैंट्स को हो वोटिंग का अधिकार
 पी.यू. हैल्पिंग हैंड (पी.यू.एच.एच.) की ओर से वी.सी. ऑफिस में ईवनिंग विभाग के एल.एल.बी.  एवं एल.एल.एम. विभाग के स्टूडैंट को वोट देने का अधिकार दे। स्टूडैंट ने कहा कि  ये स्टूडैंट भी कैंपस में रैगुलर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में उनके पास वोटिंग का अधिकार होना चाहिए। पी.यू.एच.एच. के जसबीर नोच ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी तो वह भूख हड़ताल पर करेंगे। 


 

जी.जी.एस.यू. ने घोषित किया पैनल 
वीरवार  को पी.यू. के स्टूडैंट सैंटर पर गांधी ग्रुप स्टूडैंट युनियन (जी.जी.एस.यू.) की तरफ से प्रैजीडैंट पद के लिए अरमान चीमा, चेयरमैन के लिए दीप सोहल और अध्यक्ष के लिए गुरु ग्रेवाल को चुना। कैंपस में पैनल की घोषणा के दौरान काफी संख्या में आऊटसाइडर पहुंचे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!