Edited By ,Updated: 30 Sep, 2016 08:00 PM
इंटर कालेज चैस प्रतियोगिता में पी.यू. कैम्पस ने महिला व पुरुष वर्ग के खिताब पर कब्जा किया।
चंडीगढ़ (लल्लन) : इंटर कालेज चैस प्रतियोगिता में पी.यू. कैम्पस ने महिला व पुरुष वर्ग के खिताब पर कब्जा किया। पुरुषों के वर्ग के मुकाबले में एस.सी.डी.जी.सी. लुधियाना ने दूसरा स्थान और जी.जी.डी.एस.डी. कालेज-32 ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में डी.ए.वी. कालेज अबोहर ने दूसरा व डी.ए.पी. कालेज-10 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पी.यू. कैंपस की ओर से दिव्याम, वरदान, विभूषित सिंह, अंकित व सुमित सिंह शामिल हैं।