पी.जी.आई. में मां के साथ आई युवती से युवक ने कर दिया ऐसा काम, अब भुगतेगा अंजाम

Edited By ,Updated: 23 May, 2017 08:21 PM

rape accused get 7 year imprisonment

पी.जी.आई. में इलाज कराने आए युवक ने अपनी मां के साथ आई युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवती को बहला-फुसला कर पास के जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म करता था।

चंडीगढ़ (संदीप): पी.जी.आई. में इलाज कराने आए युवक ने अपनी मां के साथ आई युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवती को बहला-फुसला कर पास के जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म करता था। घटना के बारे में युवती की मां को चला तो उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। घटना लगभग दो साल पहले की है। मामला कोर्ट पहुंचा और दुष्कर्म मामले में जिला अदालत ने दोषी लाल चंद को 7 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को सजा के साथ 1 लाख 5 हजार रुपए की जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि पीड़िता को बतौर मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने दोषी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। 

मां की देखभाल को पी.जी.आई. में आई थी पीड़िता
पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के तहत 23 जुलाई, 2016 को पी.जी.आई. चौकी को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह 25 जून, 2016 से पी.जी.आई. में इलाज कराने के लिए आई हुई थी। पहले उनके पति उनके साथ थे लेकिन कुछ दिन बाद उनकी देखभाल के लिए उनकी बेटी वहां आ गई। कुछ दिनों से वह परेशान लग रही थी। उसने बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लाल चंद नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रात में पी.जी.आई. से सटे जंगल एरिया में ले जाता है और उससे दुष्कर्म करता है। उसने इस बारे में किसी को बताने के लिए मना किया हुआ था। मूलरूप से यू.पी. के जौनपुर का रहने वाला लाल चंद पी.जी.आई. में अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए आया हुआ था। यहीं उसकी उससे मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोषी ने बहला-फुसलाकर उससे दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को जब इस बात का पता चला तो उसने यही गुरुद्वारे में काम करने वाली एक महिला को इस बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शिकायत दर्ज की और पीड़िता के बयान के आधार पर लाल चंद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!