आठवीं की छात्रा से दुराचार का मामला : 53 लोगों से पूछताछ, फिर भी सबूत नहीं हाथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:07 AM

rape issue

चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में अभी तक चंडीगढ़ पुलिस को पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

चंडीगढ़(सुशील) : चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में अभी तक चंडीगढ़ पुलिस को पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग पाया है। मामले में पुलिस ने 53 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसमें हॉर्टिकल्चर विभाग के 45 और चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क में कैमरे लगाने वाले 8 लोग शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने मामले संबंधी जानकारी होने से मना कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने सभी की मोबाइल लोकेशन खंगाली पर कोई ऐसी चीज हाथ नहीं लगे जो मामले में मदद कर सके। वहीं पुलिस टीम वीरवार को पीड़ित बच्ची को लेकर घटनास्थल पर गई थी। 

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा घटनास्थल की सही जगह के बारे में बता नहीं सकी। छात्रा घटनास्थल वाली जगह बार-बार अलग बता रही थी। इसके बाद पुलिस टीम छात्रा को लेकर काऊंसलिंग के लिए पी.जी.आई. ले गई, जहां डाक्टरों ने बच्ची से मामले को  लेकर बात की। पुलिस सूत्रों  के मुताबिक पुलिस छात्रा के बयानों पर ही शक जता रही है। वहीं पुलिस ने छात्रा की निशानदेही पर कई स्कैच तो बनाए हैं पर कोई भी स्कैच जारी नहीं किया।


वीरवार दोपहर को डी.जी.पी. तजिंदर सिंह लूथरा ने बैठक की, जिसमें समें डी.आई.जी. डॉ. ओ.पी. मिश्रा, एस.एस.पी. ईश सिंघल, डी.एस.पी. सतीश कुमार, डी.एस.पी. दीपक यादव और डी.एस.पी. रामगोपाल मौजूद थे। मीटिंग में डी.जी.पी. ने शहर में बिगड़ रहे लॉ एंड आर्डर को सुधारने को कहा। इसके अलावा अपनी डीविजन में पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ाने को भी कहा। 

 

युवती से बदतमीजी की चली कॉल :
स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म वाली जगह पर वीरवार दोपहर एक युवती से 6 स्कूली छात्रों ने बदतमीजी कर दी। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पी.सी.आर., सैक्टर-17 थाना प्रभारी दिलबाग सिंह और सैक्टर-22 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को मिली युवती ने बताया कि सैक्टर-23 के सरकारी स्कूल के पीछे 6 युवक नशा कर रहे थे। इनमें से 4 चार स्कूली ड्रैस में थे। वे सभी युवती पर कमैंट मारने लगे। हालांकि युवती ने बाद में पुलिस शिकायत देने से मना कर दिया। 

 

छात्रा के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान :
पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रैफिक पार्क में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा से बलात्कार मामले में पुलिस को छात्रा के शरीर पर कोई निशान नहीं मिले हैं। जांच में पता चला है कि स्कूली छात्रा स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 7:40 मिनट पर घर से स्कूल को निकली थी। इस दौरान उसके साथ बलात्कार हुआ। बच्ची अपने घर वापस जाकर परिजनों को बता देती है। इसके बाद परिजन 8:15 मिनट पर घटनास्थल पर आकर सूचना पुलिस को दे देते है। पुलिस टाइम को लेकर भी जांच कर रही है।

 

क्राइम ब्रांच की टीम रही खाली हाथ :
वीरवार को क्राइम ब्रांच की टीम वीरवार दोपहर चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क के अंदर घटनास्थल पर गई। पुलिस एक घंटे तक झाडिय़ों और जंगल में सबूत तलाशती रही पर उनके साथ कुछ नहीं लगा। इस पर पुलिस टीम खाली हाथ लौट गई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!