रोज फैस्ट में महिला के हाथ में हाथ डालकर घूमता मिला पति, फिर कुछ ऐसा था नजारा

Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 08:31 AM

rose fest

रोज फैस्ट में शनिवार शाम एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ हाथ में हाथ डालकर घूमते देखा तो भीड़ के बीच ही पति की जमकर धुनाई कर डाली।

चंडीगढ़(कुलदीप) : रोज फैस्ट में शनिवार शाम एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ हाथ में हाथ डालकर घूमते देखा तो भीड़ के बीच ही पति की जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सैक्टर-3 थाना पुलिस के अनुसार शनिवार शाम महिला द्वारा पति की धुनाई की सूचना मिली थी। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी मामला बताकर शिकायत देने से इंकार कर दिया। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति एक महिला के साथ रोज फैस्ट में शनिवार शाम हाथ में हाथ डालकर घूम रहा था। इस दौरान वह झूला लेने फिर कुछ खाने निकला। जैसे ही वह अंदर लगे स्टॉल से महिला के साथ निकल रहा था तो उसकी पत्नी उसके सामने पहुंच गई। उसे कुछ समझ आता इससे पहले ही पत्नी ने उसकी धुनाई कर डाली।  

 

महिला पुलिसकर्मियों ने की बचाव की कोशिश :
प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि पति की धुनाई करते समय कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान गुस्साई महिला ने महिला पुलिसकर्मियों को यह बताकर हटाया कि उक्त व्यक्ति उसका पति है और घर से झूठ बोलकर मेले में दूसरी महिला लेकर आया है। 

 

महिला खिसक गई :
जैसे ही पत्नी पति की धुनाई कर रही थी तो वह महिला वहां से खिसक गई। पत्नी ने उस महिला को भी ढूंढा पर वह नहीं मिली। इस घटना की चर्चा पूरे मेले में देर रात तक बनी रही। 

 

10 वर्ष की बच्ची खोई 2 घंटे में मिली :
फैस्ट के दौरान रविवार दिन में पैरेंट्स के साथ घूम आई 10 वर्षीय बच्ची खो गई। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची का हाथ कुछ पलों के लिए उससे छूट गया था, इसी दौरान बच्ची भीड़ में खो गई। सूचना पाकर बच्ची की मां घबरा गई और दोनों के काफी तलाशने के बाद बच्ची का पता नहीं चल पाया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी। करीब 2 घंटे बाद बच्ची मिलने की सूचना पुलिस बूथ के पास से मिली। जानकारी पाकर पहुंचे माता-पिता ने अपने बच्ची की पहचान करके गोद में उठा लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!