Edited By ,Updated: 02 Jul, 2016 03:28 AM
पिंजौर में अधिकतर सरकारी कार्यालय किराऐ के मकानों में चलाए जा रहे है। ऐसा ही कुछ हाल उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम पिंजौर उप मंडल कार्यालय का है।
पिंजौर, (तरसेम) पिंजौर में अधिकतर सरकारी कार्यालय किराऐ के मकानों में चलाए जा रहे है। ऐसा ही कुछ हाल उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम पिंजौर उप मंडल कार्यालय का है। जो एच.एम. टी. कालोनी में चलाया जा रहा है। यह कार्यालय पहले जे.ई. स्तर का था जो कभी यादविन्द्रा गार्डन के सामने फिर अब्दुल्लापुर फिर पिंजौर के चौणा चौक में स्थापित किया गया। उसके बाद रतपुर कालौनी में कुछ माह पहले एच.एम.टी. कालौनी में स्थित है।
जब इसे उपमंडल का दर्जा मिला तब से यह भवन छोटा पडऩे लगा। विभाग से जानकारी अनुसार विभाग फिर भवन की तलाश में है। स्थानीय डाक व तार घर भी पिंजौर की भीमा देवी कालोनी के निजी भवन में चल रहा है। पहले यह मुख्य बाजार में था।