Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 08:34 AM
शिक्षा विभाग का कारनामा देखिए, उसने उन शिक्षकों को भी सिन्योरिटी लिस्ट में शामिल कर लिया है, जोकि विभाग तो क्या दुनिया ही छोड़ चुके हैं।
चंडीगढ़(रश्मि) : शिक्षा विभाग का कारनामा देखिए, उसने उन शिक्षकों को भी सिन्योरिटी लिस्ट में शामिल कर लिया है, जोकि विभाग तो क्या दुनिया ही छोड़ चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग शिक्षकों की सीनियोरिटी लिस्ट बनाने में कितना गंभीर है।
प्रिंसिपल के रिक्त पड़े पदों को भरने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में 42 शिक्षकों की सिन्योरिटी लिस्ट जारी की गई है। इसमें परमजीत कौर का नाम भी शामिल किया है, जिनका दस वर्ष पहले ही निधन हो चुका है, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई सिनयोरिटी लिस्ट के अनुसार परमजीत कौर वर्ष-2016 में रिटायर हो चुकी हैं और अभी एक्सटैंशन पर चल रही हैं।
इस लिस्ट में यही नहीं, और भी बहुत बड़ी खामियां हैं। हर बार शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाने वाली सिन्योरिटी लिस्ट में कोई न कोई खामी पाई जाती है, जो कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करती है।
वी.आर.एस. ले चुकी शिक्षिका का नाम भी लिस्ट में डाला :
शिक्षा विभाग द्वारा जारी सिन्योरिटी लिस्ट में सुरिंद्र कौर का भी नाम शामिल है। शिक्षा विभाग की लिस्ट के अनुसार सुरिंद्र कौर जी.एम.एस.एस.एस.-23 में फिलहाल पंजाबी की लैक्चरार हैं, जो जनवरी-2018 में रिटायर हो चुकी हैं और एक्सटैंशन पर चल रही हैं। असल में सुरिंद्र कौर डेढ़ साल पहले ही वी.आर.एस. लेकर कैनेडा जा चुकी हैं। विभाग द्वारा सुरिंद्र कौर को एन.ओ.सी. भी दी गई है।
कई शिक्षकों की जानकारी गलत :
यू.टी. कैडर गवर्नमैंट टीचर्स यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा वैसे तो हर बार जारी की जाने वाली सीनियोरिटी लिस्ट में कोई न कोई खामी होती है लेकिन इस बार तो शिक्षा विभाग ने लापरवाही की हद ही पार कर डाली है।
जहां एक मृतक को ऑन एक्सटैंशन दिखा दिया है, वहीं सीनियोरिटी लिस्ट में ऐसे भी बहुत से शिक्षक हैं, जिनका नाम तो शिक्षा विभाग द्वारा लिस्ट में शामिल कर दिया गया है लेकिन असलियत यह है कि शिक्षा विभाग को खुद ही मालूम नहीं कि यह शिक्षक किस स्कूल में कार्यरत हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारी बोले-नहीं है जानकारी :
इस बारे में बात करने के लिए जब डायरैक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन रूबिंद्रजीत सिंह बराड़ को फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनुजीत कौर को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
सिन्योरिटी लिस्ट में ये भी खामियां
शिक्षक विषय लिस्ट में स्कूल का नाम वास्तविक स्कूल
वीना कपूर पॉलिटिकल साइंस जी.एम.एस.एस.एस.-21 जी.एम.एस.एस.एस.-26 (ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल)
चितरंजन सिंह पंजाबी जी.एम.एस.एस.एस.-10 जी.एम.एस.एस.एस.-23 (ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल)
किरण दत्ता हिस्ट्री जी.जी.एस.एस.एस.-23 जी.एम.एस.एस.एस.-खुड्डा लहौरा (ऑफिशिएटिंग प्रिंसि.)
रंजना खोसला इकॉनोमिक्स जी.एम.एस.एस.एस.-20 डी जी.एम.एस.एस.एस.-32 (ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल)
इंद्रबीर कौर होमसाइंस जी.जी.एस.एस.एस.-20 बी जी.जी.एस.एस.एस.-37 डी (ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल)
देवेंद्र सिंह मैथ्स जी.एम.एस.एस.एस.-16 जी.एम.एस.एस.एस.-19 (वाइस प्रिंसिपल)
संजीव के. सिंघला इकॉनोमिक्स जी.एम.एस.एस.एस.-32 जी.एम.एस.एस.एस.-37 बी (वाइस प्रिंसिपल)
मधु रामा इंग्लिश जी.एम.एस.एस.एस.-16 जी.एम.एस.एस.एस.-39 (ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल)